Latest:
local news

किसानों के साथ हुए हादसे के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, अंबिकापुर में कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट कार्यालय का किया घेराव…….

वर्तमान भारत

इरफान सिद्धिकी उप संपादक

अंबिकापुर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में किसानों के साथ हुए हादसे के विरोध में सरगुजा कांग्रेस कमेटी ने धरना प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया। साथ ही राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की। वही महामाया पहाड़ पर बसे कथित रोहिंग्या मामले को लेकर भी कांग्रेस ज्ञापन सौंपा है।
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत मामले को लेकर देशभर में कांग्रेसी प्रदर्शन कर रहे है। अंबिकापुर में भी घटना के विरोध में सरगुजा जिले कांग्रेस कमेटी के द्वारा एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधीचौक से रैली निकालकर कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया। वहीं अपनी मांगों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। धरने पर बैठे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने लखीमपुर खीरी में किसानों के साथ हुए हड़ासे के विरोध में केंद्र की मोदी सरकार और उत्तरप्रदेश की योगी सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा और नारेबाजी की। लखीमपुर खीरी में तीनों कृषि को वापस लेने की मांग को लेकर धरने पर बैठे किसानों के ऊपर जीप चढ़ाकर कुचलने की घटना को कांग्रेस ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी ने विरोध प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर उत्तर प्रदेश राज्य सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू करने की मांग की है। साथ ही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के रिहाई की भी मांग कांग्रेसियों द्वारा की गई है। गौरतलब है कि किसानों से मिलने लखीमपुर खीरी जा रही प्रियंका गांधी को लॉयन ऑर्डर का हवाला देते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन ने गिरफ्तार कर लिया जिसके विरोध में कांग्रेसियों को द्वारा देशभर में प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके अलावा जिला कांग्रेस कमेटी ने अंबिकापुर के एक अहम मुद्देे को लेकर भी राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है। दरअसल भाजपा नेता व पार्षद आलोक दुबे ने जिला मुख्यालय अंबिकापुर के महामाया पहाड़ में कथित रोहिंग्या मुसलमानोंं को बताने का आरोप लगाया था। वहीं इस मामले को प्रदेश केे स्वास्थ्य टीएस सिंह देव ने गंभीरता लिया था। जिसके बाद प्रशासन व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मामले की जांच की गई थी। लेकिन इस मामले में अब तक प्रशासन ने जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया है। वहीं जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक करने एवं महामाया पहाड़ पर रोहिंग्या मुसलमान बसे हैं तो उनके खिलाफ कार्यवाही करने की मांग जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा की गई है। यही नहीं भाजपा पार्षद द्वारा लगाया गया सनसनीखेज आरोप यदि गलत साबित होता है तो पार्षद आलोक दुबे से सार्वजनिक माफी मांगने अन्यथा उन पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है।