Latest:
पर्व - त्यौहार

अगर आप भी रख रहे हैं नवरात्रि व्रत तो इन नियमों का करें पालन, मां दुर्गा की होगी असीम कृपा……

वर्तमान भारत

इरफान सिद्धिकी उपसंपादक

महिषासुर मर्दिनी मां दुर्गा की उपासना का पावन पर्व आज यानी 07 अक्टूबर, दिन गुरुवार से प्रारंभ हो गया है। नवरात्रि का पर्व साफ-सफाई और शुद्धता का प्रतीक माना जाता है। नवरात्रि के व्रत में नियम और संयम का विशेष महत्व होता है। नवरात्रि के व्रत में नियमों का पालन जरूरी होता है। शास्त्रों में नवरात्रि व्रत को लेकर कुछ नियम बताए गए हैं, जिन्हें अपनाने से मां दुर्गा के प्रसन्न होने की मान्यता है।
नवरात्रि व्रत नियम-

  1. व्रत को करने वाले को पलंग के बजाए जमीन पर सोना चाहिए। अगर आप जमीन पर नहीं सो सकते हैं, तो लकड़ी के तख्त पर सो सकते हैं।
  2. नवरात्रि व्रत में अधिक भोजन नहीं करना चाहिए। फल के अलावा आप कुट्टू का प्रयोग कर सकते हैं।
  3. व्रत करने वाले को ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।
  4. व्रती को काम, क्रोध, लोभ और मोह से दूर रहना चाहिए।
  5. व्रत करने वाले को झूठ बोलने से बचना चाहिए और सत्य का पालन करना चाहिए।
  6. व्रत करने वाले को मां दुर्गा की उपासना करने के बाद अपने ईष्ट देव का ध्यान लगाना चाहिए।
  7. व्रत में बार-बार जल पीने से बचना चाहिए और गुटखा, तंबाकू आदि का सेवन नहीं करना चाहिए।
    नवरात्रि व्रत करने के लाभ-
    शास्त्रों में नवरात्रि व्रत की महिमा वर्णित है। मान्यता है कि नवरात्रि व्रत करने वाले को मां दुर्गा की कृपा से सुख-शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। माता रानी अपने भक्त पर विशेष कृपा बनाए रखती हैं।