जुर्म

यूपी को बंधक बना कर दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी अंबिकापुर से गिरफ्तार……. ..

वर्तमान भारत

इरफान सिद्धिकी उप संपादक

अम्बिकापुर’-गांधीनगर थाना पुलिस ने मध्यप्रदेश से युवती को अम्बिकापुर बुला कर बंधक बनाकर दैहिक शोषण करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने महिला थाना जिला सिंगरौली मध्य प्रदेश में 14 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी दिनेश पटेल और अजय पटेल ने पीड़िता को अंबिकापुर बुलाया और ट्रक में दिनेश ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि इसके बाद पीड़िता को ट्रक ने ही बंधक बनाकर अंबिकापुर से मुंबई ले गए। पीड़िता के हल्ला करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए गाली गलौज कर मारपीट की। इतना ही नहीं पीड़िता का अश्लील वीडियो आरोपियों ने अपने मोबाइल में बनाकर व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल कर दिया। इसके बाद मुंबई से कटनी के ट्रेन में बैठा कर उसे वापस भेज दी है।

पीड़िता की रिपोर्ट पर महिला थाना ने मामले को अंबिकापुर थाना गांधीनगर भेज दिया ।पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया