Latest:
News

अंबिकापुर’: एक रात में 25 फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार…..

वर्तमान भारत

इरफान सिद्धिकी उप संपादक

अंबिकापुर ‘-सरगुजा पुलिस ने अभियान चलाकर एक रात में 25 फरार स्थाई वारंटीओं को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ न्यायालय से स्थाई व गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था, जिन्हें पकड़ने के लिए सरगुजा एसपी अमित तुकाराम कांबले द्वारा शनिवार को थाना गांधी नगर ,कोतवाली अंबिकापुर और चौकी मणिपुर के प्रभारीयो और अधिकारियों की टीम रवाना किया गया था। उक्त टीम द्वारा रात भर में थाना क्षेत्र के 25 वारंटी को गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

एएसपी विवेक शुक्ला ने बताया कि आगे भी सरगुजा पुलिस द्वारा अपराधियों पर नकेल कसने के लिए अभियान चलाया जाएगा। ऐसे अपराधी जिनके खिलाफ न्यायालय से स्थायी व गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।उनके खिलाफ धरपकड़ कार्रवाई कि जा रही हैं।