Latest:
local news

यात्री बस बैकुंठपुर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई, चिख और पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस को दि…………

वर्तमान भारत

इरफान सिद्धिकी उप संपादक

बैंकुंठपुर:-भैंसवार से बैकुंठपुर जा रही यात्रियों से बस शुक्रवार की सुबह अनियंत्रित होकर छरछा बस्ती रकया रोड के पास पलट गई। हादसे में बस में सवार 12 यात्री घायल हो गए।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों में 3 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि अन्य की प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने छुट्टी कर दी।
जायसवाल बस क्रमांक सीजी 25 एफ-2652 रोजाना भैंसवार से बैकुंठपुर अप-डाउन करती है। शुक्रवार को सुबह भैंसवार से सवारी लेकर निकली थी। इस दौरान सुबह करीब 9 बजे छरछा बस्ती रकया रोड के पास ड्राइवर नियंत्रण नहीं रख पाया और बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।
इससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। बस में काफी संख्या में यात्री सवार थे। दुर्घटना में 12 यात्री घायल हो गए, जिनमें 3 यात्रियों को गंभीर चोट लगी है।
दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद टै्रफिक जवान महेश मिश्रा, कोतवाली पुलिस की टीम पहुंची और संजीवनी एक्टसप्रेस 108 की मदद से घायलों को जिला अस्पताल उपचार कराने भर्ती कराया गया।

ये हैं घायल यात्री
बस हादसे में घायलों में सुमन, रामवती, पार्वती, छबिलाल, श्यामबाई कटगोड़ी, अनिता भैंसवार, हरिशंकर व सुकवाइजर घुघरा, विजय व मनवासो कटगोड़ी शामिल हैं। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोग जिला अस्पताल पहुंचे और अपने परिवारजनों की जानकारी ली।जिला अस्पताल में हल्की चोट आने पर प्राथमिक उपचार के बाद अधिकांश घायलों की छुट्टी कर दी गई है। वहीं गंभीर रूप से घायल 3 यात्रियों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।