Latest:
local newsजुर्म

बरात में शामिल शख्स ने बंदूक से चलानी शुरू कर दी गोलियां, महिलाएं करती रही डांस…….

वर्तमान भारत

इरफान सिद्दीकी उप संपादक

अंबिकापुर: शहर के एक निजी होटल में शादी का आयोजन था। इसमें शामिल होने बारात नगाड़े की धुन पर जा रही थी। इसी दौरान बारात में शामिल एक शख्स ने बंदूक से अंधाधुंध हवा में गोलियां चलानी शुरु कर दी। बंदूक से उसने 3 राउंड फायर किया, इस दौरान बारात में शामिल महिलाएं डांस में मशगुल रहीं तो अन्य बाराती मोबाइल पर वीडियो बनाने में व्यस्त रहे।
गनीमत रही कि लापरवाही पूर्वक चलाई गई गोली से कोई अनहोनी नहीं हुई। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि उत्साह में फायरिंग के दौरान कई बार ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं जिनमें लोगों को जान गंवानी पड़ी है।देवउठनी एकादशी समाप्त होते ही विवाह का मुहूर्त शुरु हो चुका है। विवाह समारोह के दौरान अंबिकापुर शहर में एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिससे एक बड़ी घटना हो सकती थी। दरअसल शहर के प्रतापपुर नाका स्थित एक निजी होटल में शादी का कार्यक्रम था।


बाराती पक्ष के लोग होटल के गेट पर पहुंचे ही थे कि एक शख्स ने रायफल से एक के बाद एक 3 राउंड हवा में फायरिंग की। इस दौरान बारात में शामिल महिलाएं डांस करती रहीं और लोग वीडियो बनाते रहे।
हो सकती थी बड़ी घटना
वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि जिस लापरवाही पूर्वक शख्स ने हवाई फायरिंग की, उससे एक बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस प्रशासन को भी अब नजर रखने की आवश्यकता है।