Latest:
Politics

किसानों को गुणवत्ताहीन खाद बांट रही है कांग्रेस सरकार – ललन प्रताप सिंह

27 जून को समितियों में होगी भाजपा की तालाबंदी

अंबिकापुर । वर्तमान भारत ।

इरफान सिद्दीकी
जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी सरगुजा की जिला कार्यसमिति बैठक आज संपन्न हुई।
जिला कार्यसमिति बैठक में पिछले कार्यक्रमों की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों के सही रूप से कार्यान्वयन पर बल दिया गया।
जिला कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने कहा कि जिले में खाद की समस्या को लेकर किसान परेशान है, किसानों को मानक खाद की जगह पर गुणवत्ताहीन खाद उपलब्ध कराया जा रहा है, किसानों के हितैषी होने का ढिंढोरा पीटने वाली कांग्रेस सरकार पूरी तरह असफल हो गई है।
कार्यसमिति को संबोधित करते हुए ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने कहा कि आने वाले समय में बूथ कमेटी की जिम्मेदारी ज्यादा है, कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ भाजपा सरगुजा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के साथ है, भाजपा को मजबूत करते हुए हम सबको मिलकर कार्य करना है।
संगठनात्मक लक्ष्यों पर चर्चा करते हुए अपने संबोधन में वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर ने कहा कि शीर्ष संगठन से कार्यक्रम तय होते हैं और उसके सही तौर पर क्रियान्वयन की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की होती है, पार्टी के लिए जूझते हुए पूरी तन्मयता से काम करने वाले उन सभी कार्यकर्ताओं का हम सम्मान करते हैं। आज भाजपा की केंद्र सरकार ने कई बड़े-बड़े कार्य किए हैं एवं फैसले लिए हैं, इन सब के पीछे कार्यकर्ताओं की मेहनत है, छत्तीसगढ़ में मायावी कांग्रेस सरकार से किसान परेशान हैं, आज प्रदेश में अमानक खाद की समस्या उत्पन्न हो गई है, इसलिए किसानों की समस्याओं को लेकर जिले के सभी सोसाइटी में आगामी 27 जून को विरोध प्रदर्शन एवं तालाबंदी का कार्यक्रम किया जाएगा।
जिला कार्यसमिति को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार गोबर खाद के नाम पर हेराफेरी कर रही है, सभी सोसायटीओं में इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी आंदोलन खड़ा करेगी।
इस अवसर पर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज ने कहा कि वर्तमान में देश का विपक्ष केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में भ्रांति फैलाकर अपना स्वार्थ सिद्ध करना चाहती है चाहे वह अग्निवीर का मामला हो या कोई दूसरा मामला हो। हमें कंधे से कंधा मिलाकर एकजुटता से काम करना है तथा उनके मंसूबों को सफल नहीं होने देना है।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता त्रिलोक कपूर कुशवाहा ने कहा कि नगर निगम की कार्यशैली से लोग त्राहिमाम हैं जनता की समस्याओं को लेकर नगर निगम के खिलाफ बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा।
इस अवसर पर जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता एवं महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष फुलेश्वरी सिंह ने अपने उद्बोधन में कार्यकर्ताओं को मिशन 2023 के लिए अभी से तैयार रहने के लिए प्रेरित किया।
अपने स्वागत उद्बोधन में जिला उपाध्यक्ष प्रशांत शंकर त्रिपाठी ने संगठन की एकजुटता पर बल दिया।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री देवनाथ पैकरा ने तथा आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष मंजूषा भगत ने किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अंबिकेश केसरी श्रीमती किरण मिश्रा सावित्री जयसवाल विनोद हर्ष विकास पांडे विजय व्यापारी राजकुमार बंसल
अभिषेक शर्मा , रोशन गुप्ता, मधुसूदन शुक्ला, रूपेश दुबे, मधु चौदहा, राधेश्याम सिंह, उमा पांडेय, सोनू तिग्गा, विश्वविजय तोमर, जनमेजय मिश्रा, राजेन्द्र जैसवाल, रविन्द्र तिवारी, दीपक तोमर, प्रेमानंद तिग्गा, मनोज कंसारी, वैभव सिंह देव, विद्यानंद मिश्रा, दिनेश शुक्ला, महेंद्रसिंह, अनिल सिंह, दिनेश साहू, बलनाथ यादव, राजबहादुर शास्त्री, रमेश जैसवाल, श्रवण दास, रज्जु राम, रजनीश पांडेय, वीरेंद्र बघेल, सर्वेश तिवारी, दुर्गा शंकर दास सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।