Latest:
Politics

अग्निपथ के विरोध में आज भिलाई मे कांग्रेस का प्रदर्शन:सुबह 10 बजे से एक बजे तक तीन जगहों पर होगा प्रदर्शन ….

भिलाई । वर्तमान भारत ।

अग्निपथ योजना के विरोध में आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसको सफल बनाने की जिम्मेदारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम को दी गई है।

भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर यह विरोध प्रदर्शन राज्य के सभी जिलों में किया जा रहा है। विधानसभा प्रभारी अरुण सिंह सिसोदिया व जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नंदकुमार कश्यप के नेतृत्व में सोमवार 27 जून को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने सभी प्रदेश पदाधिकारियों, विधायक, महापौर, पूर्व विधायक, जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के पदाधिकारियों, ब्लाक अध्यक्ष, जोन अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, सेवादल, महिला कांग्रेस, इंटुक, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, समस्त प्रकोष्ठों के अध्यक्षों,पार्षद, पूर्व पार्षद, एल्डरमैन और वार्ड अध्यक्षों सहित सभी कांग्रेसियों से उपस्थिति की अपील की है।

इन जगहों पर कांग्रेस करेगी सत्याग्रह

भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता तय कार्यक्रम के तहत सोमवार सुबह 10 बजे वैशाली नगर विधानसभा में हनुमान मंदिर के सामने सिन्हा नर्सिंग होम के पास, चंदूलाल चंद्राकर चौक और सुपेला भिलाई में इकट्ठा होंगे। इसके बाद यहां पर उनके द्वारा विधानसभा स्तरीय एक दिवसीय शांतिपूर्ण सत्याग्रह किया जाएगा।