Latest:
Uncategorized

छत्तीसगढ़ समाचार :राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू कि 15 जुलाई को छत्तीसगढ़ प्रवास … सर्व क्षेत्रीय दलों से समर्थन की उम्मीद…पढ़ें पूरी खबर

रायपुर । वर्तमान भारत ।

गजाधर पैकरा

रायपुर (छत्तीसगढ़ )वर्तमान भारत। राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू अपनी समर्थन एकत्रित करने के लिए 15 जुलाई को छत्तीसगढ़ आएंगे। उड़ीसा से संथाल जनजाति से जुड़ी द्रौपदी मुर्मू के प्रदेश प्रवास की जानकारी भाजपा की आदिवासी नेताओं ने प्रदेश के भिन्न-भिन्न राजनीतिक दल के विधायकों से समर्थन मिलने की बात कही।

इसके साथ ही कहा कि उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि जनजातीय वर्ग से राष्ट्रपति की उम्मीदवार होगा ।द्रौपदी मुर्मू के छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर भाजपा ने आदिवासी नेताओं से प्रेस कॉन्फ्रेंस किया ।बीजेपी के वरिष्ठ नेता नंद कुमार साय ने विपक्षी दलों की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए प्रबल दावेदार यशवंत सिन्हा के बारे में कहा कि वह हमारे पुराने साथी हैं ।लेकिन हमारा ध्यान द्रौपदी मुर्मू की तरफ ही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव अत्यंत महत्वपूर्ण होती है ।द्रौपदी मुर्मू 2 वर्ग का प्रतिनिधित्व करती हैं। जनजातीय वर्ग के साथ-साथ नारी समाज का भी प्रतिनिधित्व करती हैं।

उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज हिंदुस्तान का बड़ा समाज है ।पूरे देश में 12 फ़ीसदी जनजातीय समाज है। और यह उससे अधिक भी हो सकता है ।जनजातीय वर्ग को आगे बढ़ाने की बीजेपी लगातार प्रयत्न कर रही है। अटल बिहारी बाजपेई ने जनजातीय वर्ग के लिए अलग आयोग बनाया था।

पूरे देश में जनजातीय वर्ग को खड़ा करने की प्रयत्न की गई ।हम उम्मीद करते हैं कि छत्तीसगढ़ में भिन्न-भिन्न राजनीतिक दल से जुड़े विधायकों का भी सहयोग मिलेगा ।उन्होंने बताया कि द्रौपदी मुर्मू कि छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान सर्व आदिवासी समाज उनका स्वागत करेगा।केदार कश्यप पूर्व मंत्री ने कहा कि ही समाज के लिए गौरव की बात है कि द्रोपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है।

वाईएसआर कांग्रेस ,बीजेडी, शिवसेना जैसे क्षेत्रीय दलों ने भी अपना समर्थन दिया है ।सभी दलों से अनुरोध है कि द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाए जाने के लिए अपना समर्थन करें ।जनजातीय वर्ग की बेटी को अपना समर्थन देकर राष्ट्रपति बनाएं..।