Latest:
Natioal News

देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति की जमकर तारीफें….और बधाई एवं शुभकामनाएं… सभी के लफ्जों पर… पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली । वर्तमान भारत ।

गजाधर पैकरा

देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की जमकर तारीफें एवं बधाई,शुभकामनाएं सभी के जुबानों पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं सभी राजनीतिक नेताओं ने द्रोपदी मुर्मू को मिलकर बधाई दिए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यशवंत सिन्हा ,ममता बनर्जी ,नवीन पटनायक, पुष्कर सिंह धामी समेत कई राजनीतिक हस्तियां बधाई दे चुके हैं ।वहीं जानकारी पहले से ही था कि द्रोपदी मुर्मू की जीत तो उसी दिन निश्चित था जिस दिन बीजेपी ने उन्हें अपना कैंडिडेट बनाया था।

वही द्रोपदी मुर्मू आदिवासी हैं ।उनका लंबा राजनैतिक अनुभव और बिल्कुल बेदाग है। इसके साथ साथ ही महिला समाज सेविका भी हैं। आजादी के बाद पहला मौका ऐसा हुआ है कि देश में पहली बार आदिवासी राष्ट्रपति के पद पर द्रौपदी मुर्मू को मौका मिला है और देश के हित के लिए मौका मिला है।

द्रोपदी मुर्मू उड़ीसा से हैं और एक आदिवासी महिला भी हैं। और देश के सर्वोच्च पद पर बैठाने का असर महिलाओं पर भी होगा।बात सिर्फ उड़ीसा की ही नहीं पड़ता है। देश के अलग-अलग राज्यों में 495 विधानसभा सीटें ऐसी हैं ।जो शेड्यूल ट्राइब्स के लिए रिजर्व है।

इसी तरह लोकसभा की 47 सीटें अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षित है। राज्यों की बात करें तो गुजरात की 27 ,राजस्थान की 25, महाराष्ट्र की 25, मध्य प्रदेश में 47, छत्तीसगढ़ में 29, झारखंड में 28 और उड़ीसा में 33 सीटों पर आदिवासी समाज के वोटर्स हार जीत का फैसला करते हैं ।