Latest:
जानकारी

भारत त्योहारों का है देश…अगस्त में १८ दिन बैंक रहेंगे बंद… बैंक संबंधी परेशानी का करना पड़ेगा सामना …पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली ।वर्तमान भारत

गजाधर पैकरा

नई दिल्ली /वर्तमान भारत /हिंदुओं का देश भारत देश है ।कारण कि भारत को त्योहारों का देश भी माना जाता है ।आज से अगस्त माह प्रारंभ हो गया है ।इस कारण त्योहारों का सिलसिला भी प्रारंभ हो रहा है ।ऐसे में बैंकिंग सेक्टर में छुट्टियों की बरसात होने वाली है। जो-जो व्यक्ति अपना बैंक संबंधी कार्य निपटाना चाहेंगे ,उन्हें थोड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

बता दें कि टेक्नोलॉजी के इस जमाने में आज भी छोटे शहरों में या गांव में लोग अपने बैंक संबंध कार्य बैंक जाकर ही पूरी करते हैं ।इसलिए यह बेहतर होगा कि वह इसकी तैयारी पहले से कर लें।बता दें कि माह अगस्त में कुछ १८दिन बैंक की छुट्टी है ।इन छुट्टियों में राज्यवार त्योहारों के उपलक्ष्य में मिलने वाली छुट्टियां भी शामिल है ।इसलिए जरूरी नहीं कि आपके स्टेट में बैंक १८ दिन बंद हो सकेंगे।

गौरतलब है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अगस्त में कई दिन बैंक के बंद होने का सूची जारी किया है ।बैंकिंग छुट्टी दो तरह के होते हैं .नेशनल और रीजनल। नेशनल छुट्टी के दिन पूरे देश में बैंक बंद रहते हैं। जबकि रीजनल छुट्टी के दिन केवल संबंधित राज्य के ही बैंक बंद होते हैं ।तो संभव है कि आपके राज्य में बैंक की छुट्टियां किसी दूसरे राज्य के मुकाबले कम हों ।इसलिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के दिशा निर्देश के अनुसार रविवार के अलावा हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद होते हैं ।नीचे इन बैंक हॉलिडे की जानकारी दी गई है ।आप इसके आधार पर अपने बैंकिंग कार्यों से जुड़ी कार्य योजना बना सकत हैं।

१ अगस्त २०२२ _द्रुपका शे-जी त्यौहार (सिर्फ सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे)।_

७ अगस्त २०२२ _पहला रविवार (साप्ताहिक छुट्टी)।_

८ अगस्त२०२२ _मुहर्रम (केवल जम्मू और कश्मीर के बैंक बंद रहेंगे)।_

९ अगस्त २०२२ _मुहर्रम (अगरतला, अहमदाबाद ,आइजोल ,बेलापुर ,बेंगलुरु, भोपाल ,चेन्नई ,हैदराबाद ,जयपुर ,कानपुर, कोलकाता ,लखनऊ ,मुंबई ,नागपुर ,नई दिल्ली, पटना ,रायपुर ,रांची में बैंक बंद रहेंगे)।_

११ अगस्त २०२२ _रक्षाबंधन (पूरे देश में छुट्टी)।_

१२ अगस्त २०२२ _रक्षाबंधन (कानपुर और लखनऊ में बैंक बंद रहेंगे)।_

१३ अगस्त २०२२ _दूसरा शनिवार (साप्ताहिक छुट्टी)।_

१४ अगस्त २०२२ _रविवार (साप्ताहिक छुट्टी)।_

१५ अगस्त २०२२ _स्वतंत्रता दिवस.।_

१६ अगस्त २०२२ _पारसी नववर्ष (मुंबई और नागपुर में बैंक बंद रहेंगे)।_

१८ अगस्त २०२२ _जन्माष्टमी (पूरे देश में छुट्टी)।_

१९ अगस्त २०२२ _जन्माष्टमी (श्रवण वर्ड-८)/कृष्ण जयंती (अहमदाबाद ,भोपाल ,चंडीगढ़ ,चेन्नई, गंगटोक ,जयपुर ,जम्मू ,पटना ,रायपुर ,रांची, शिलांग और शिमला में बैंक बंद रहेंगे)।_

२० अगस्त २०२२ _श्री कृष्णा अष्ठमी (हैदराबाद में बैंक बंद रहेंगे)।_

२१ अगस्त २०२२ _रविवार (साप्ताहिक छुट्टी)।_

२८ अगस्त २०२२ _रविवार (साप्ताहिक छुट्टी)।_

२९ अगस्त २०२२ _श्रीमंत शंकरदेव की तिथि (गुवाहटी मैं बैंक बंद रहेंगे।)._

३१ अगस्त २०२२ _गणेश चतुर्थी (गुजरात ,महाराष्ट्र ,कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे।)_