local newsछत्तीसगढ़

वर्षा अपडेट ‌‌‌‌: जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 340.1मिमी औसत वर्षा दर्ज

वर्तमान भारत / जशपुर

जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 340.1मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 बर्षों तुलना में 5 अगस्त तक औसत वर्षा 580.2 मिमी हुई है। बिछे दिवस जिले में 9.9 मिमी बारिश हुई है।

भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01जून से अब तक जशपुर तहसील में 333.0 मिमी,मनोरा में 376.2 मिमी, कुनकुरी में 371.9 मिमी, दुलदुला में 307.5मिमी , फरसाबहार में 294.7 मिमी, बगीचा में 393.8मिमी कांसाबेल में 283.1 मिमी पत्थलगांव में 337.6मिमी एवं सन्ना में 362.7मिमी वर्षा हो चुकी है। सर्वाधिक वर्षा बगीचा तहसील में दर्ज की गई है।