Latest:
local news

राष्ट्रीय नेतृत्व के द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल एवं प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव जी को बनाये जाने पर सरगुजा संभाग से, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों ने भी दी बधाई एवं सुभकामनाएँ

कुसमी से अमित सिंह की रिपोर्ट

राष्ट्रीय नेतृत्व के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष बिलासपुर लोकसभा के सांसद श्री अरुण साव जी को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की दायित्व सौंपे जाने के बाद अब जांजगीर चांपा विधानसभा सभा के कर्मठ जुझारू एवं तेजतर्रार लोकप्रिय विधायक श्री नारायण चंदेल जी को छत्तीसगढ़ प्रदेश की कमान नेता प्रतिपक्ष के रूप में सौपे जाने पर अल्पसंख्यक नेताओं ने खुशी का इज़हार करते हुए मुबारकबाद व शुभकामनाएं दी है। मुबारकबाद देने वाले प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व मदरसा बोर्ड के पूर्व चेयरमैन *मिर्जा एजाज़ बेग रायपुर, उर्दू अकादमी के पूर्व चेयरमैन *सलीम मेमन जांजगीर चांपा* भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व सरगुजा जिला प्रभारी *मो०इसराईल सूरजपुर, अल्पसंख्यक प्रदेश शोसल मिडिया प्रभारी *वसीम अंसारी अम्बिकापुर,* उर्दू अकादमी के पूर्व सदस्य गुलाम नबी अंसारी अम्बिकापुर, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश स्थायी आमंत्रित सदस्य ज़ियाजुल हक सूरजपुर, मदरसा बोर्ड के पूर्व सदस्य जुल्फेकार कादरी सूरजपुर, एम डी शमीम पूर्व अध्यक्ष भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कुसमी,बलरामपुर ने भाजपा प्रदेश संगठन के दोनों नेताओं को दिली मुबारकबाद व अनंन्त शुभकामनाएं देते हुए, कहा है कि निश्चित ही प्रदेश भाजपा संगठन के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है प्रदेश भाजपा संगठन में अवश्य ही कसावट आएगी। राष्ट्रीय नेतृत्व के द्वारा जनता के बीच लोकप्रियता रखने वाले नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण साव जी एवं प्रदेश नेता प्रतिपक्ष श्री नारायण चंदेल जी को जिमेदारी सौंपी है, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।नवनियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण साव जी जो बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद हैं, वहीं श्री नारायण चंदेल जी जांजगीर (चांपा) विधानसभा के विधायक हैं जिन्हें राष्ट्रीय भाजपा संगठन ने अब इन्हें प्रदेश संगठन की बड़ी जिम्मेदारियां सौपी है। अल्पसंख्यक के प्रदेश नेताओं ने नवनियुक्त दोनों नेताओं की प्रसंसा करते हुए कहा कि हमारे नेता द्वय भाजपा संगठन के प्रति सजग व संवेदनशील है,, साथ ही जनता के बीच परस्पर मधुर संबंध रखने वाले नेताप्रतिपक्ष चंदेल जी एवं प्रदेश अध्यक्ष अरुण जी की नई नियुक्ति से प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं में नया जोश स्थापित हुआ है।