Latest:
Trending News

खुशहाल जीवन के लिए इन 5 महिलाओं से कतई न करें शादी…नहीं तो बाद में होगी आपकी बर्बादी… आचार्य चाणक्य

वर्तमान भारत । गजाधर पैकरा ।

आचार्य चाणक्य ने गृहस्थी जीवन के संबंधों को लेकर कई सिद्धांतों का जिक्र किया है ।जिनका खुशियों भरी जिंदगी व्यतीत करने के लिए अवश्य पालन करना चाहिए ।चाणक्य नीति के अनुसार जो महिलाओं को घर के कार्यों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती है ।उससे विवाह बिल्कुल नहीं करनी चाहिए।

आचार्य चाणक्य को बुद्धि के मामले में और किसी भी समस्या का समाधान करने वाला उच्च व्यक्ति माना जाता है। उन्होंने चाणक्य नीति में महिलाओं के बारे में कुछ सिद्धांतों की जानकारी बताया है ।चाणक्य नीति के अनुसार कुछ प्रमुख लक्षण वाली महिलाओं से पुरुषों को कतई विवाह नहीं करनी चाहिए-:

◾1. खूबसूरती को महत्व ना दें-:

खास तौर पर पुरुष अपनी जीवन साथी का चुनाव महिलाओं के बौद्धिक स्तर को देखने के बजाय उनकी सुंदरता ,खूबसूरती पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करते हैं ।लेकिन आचार्य चाणक्य ने पुरुषों को उन महिलाओं से विवाह नहीं करने की चेतावनी दी है।जो केवल खूबसूरत, और अति सुंदर होते हैं।

◾2. खराब गृहस्थी पृष्ठभूमि-:

चाणक्य नीति में बताया गया है कि महिलाओं से विवाह करने से पहले उसकी पृष्ठभूमि की जांच जरूर कर लें। अगर किसी महिला की पारिवारिक पृष्ठभूमि खराब है तो संभावना है कि महिला घर गृहस्ती तोड़ने वाली संभवत हो सकती है।

◾3. खराब आदतें की महिलाओं से दूर रहें-:

अगर कोई महिला असभ्य ,खराब आदतें की है तो पुरुष को उसे बिल्कुल भी विवाह नहीं करना चाहिए ।आचार्य चाणक्य का कहना है कि ऐसी महिला अपने पति को जिंदगी भर परेशानी दे सकती है।

◾4. खराब आचरण वाली महिला-:

खराब आचरण वाली महिला अपने खराब व्यवहार के कारण अपने पति के साथ अपने गृहस्थी संबंधों को आसानी से नष्ट कर सकती है। इसलिए पुरुष को ऐसे महिलाओं से शादी नहीं करना चाहिए।

◾5. सदा मिथ्या वचन वाली-:

आचार्य चाणक्य का मानना था कि जो महिला मिथ्या वचन बोलती है ।वह अपने पति के विरुद्ध इसका उपयोग करेगी और घर गृहस्ती ,परिवार को भी तहस-नहस कर सकती है ।इसलिए पुरुषों को ऐसी महिलाओं से विवाह कतई नहीं करनी चाहिए।