ब्रेकिंग न्यूज़ :- JD (संयुक्त संचालक) सरगुजा संभाग ने सहायक ग्रेड-02 को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित.. प्रभारी प्राचार्य को प्रभार से हटाया एवं अन्य 6 व्याख्याता LB को कारण बताओ सूचना किया जारी, जानिए क्या है कारण …..
वर्तमान भारत
अम्बिकापुर :- सरगुजा संभाग के संयुक्त संचालक ने जशपुर जिला के विकास खण्ड बगीचा के शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बिमड़ा का 14 सितम्बर 2022 को औचक निरीक्षण किया, जिसके तहत श्री अंजनी कुमार खरे सहायक ग्रेड -02 के द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधयों से खराब व्यवहार संस्था के शिक्षकों को प्रताड़ित करना एवं विधालय अवधि में 14 सितम्बर 2022 को संस्था से बिना किसी सूचना एवं अनुमति के थाना बगीचा लेके जाने के कारण छात्रों द्वारा विरोध प्रदर्शन करने से शाला में अव्यवस्था उत्पन्न हुई । श्री अंजनी कुमार खरे, सहायक ग्रेड -02 का उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3(1)(तीन) (दो) (तीन-क) (ग) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में श्री अंजनी कुमार खरे ,का मुख्यालय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय जशपुर में नियत किया गया है। प्रभारी प्राचार्य थोमस खलखो शा.उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिमड़ा से तत्काल प्रभाव से हटाकर श्री सुधीर कुमार बरला को सम्पूर्ण प्रभार हेतु प्रभारी प्राचार्य बनाया गया है।
शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय बिमड़ा के उक्त 06 व्याख्याता LB श्री अजयकान्त गुप्ता, श्रीमती नेहा सिंह , श्रीमती रश्मि मिश्रा, श्रीमती अंजली टोप्पो, श्रीमती माधुरी सलूजा एवं श्रीमती प्रभा तिर्की इन व्याख्याता LB को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है।