Latest:
local news

नेहरू युवा केंद्र द्वारा हिन्दी दिवस का आयोजन

लखनपुर । वर्तमान भारत ।

नेहरू युवा केन्द्र संगठन सरगुजा द्वारा हिन्दी दिवस का आयोजन जमगला जागृति विधा मंदिर में14सितम्बर को किया गया।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव ने उपस्थित सभी छात्र छात्राओं को हिन्दी का प्रयोग ज्यादा से ज्यादा करने को कहा। हिन्दी हमारी राजभाषा है,और हमें उसको बचाना ही होगा। आज गली गली में अंग्रेजी माध्यम से स्कुलो का संचालन किया जा रहा है।इस प्रकृति को हमें रोकना होगा।हम स्वयं अपने बच्चों को हिन्दी में पढ़ने को बढ़ावा दे जिससे वे आगे बढ़ सके। हिन्दी जन जन कि भाषा है।हमें अपने दैनिक जीवन में हिन्दी का अधिकाधिक प्रयोग लिखने और बोलने में करना चाहिए जिससे हिन्दी बची रहे। सुरेन्द्र साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि 1950मे हिन्दी को अधिकारिक भाषा घोषित किया गया था। 176 विदेशी विश्वविद्यालयों में हिन्दी भाषा पढ़ाई जा रही है। अमेरिका के 45 विश्वविद्यालय में हिन्दी भाषा पढ़ाई जा रही है । इस अवसर पर जागृति विधा मंदिर के प्राचार्य प्रवीण कुमार सिंह नै हिन्दी को बचाने कि अपील करते हुए कहा कि हिन्दी बचेगा तभी हमारे बच्चे भी आगे बढ़कर अपने राष्ट्र की सेवा कर सकेंगे। हिन्दी जन – जन कि भाषा है।

इस दौरान अध्यक्ष रामनारायण सिंह, उपाध्यक्ष भीरू सिंह पैकरा, सचिव शिवप्रसाद कुशवाहा, बजरंग बली पैकरा, अमृत सिंह पैकरा नेहरू युवा केन्द्र संगठन सरगुजा के आकाश साहू, शिवराज गुप्ता सहित स्कूल के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।आये हुए सभी का आभार भीरू सिंह पैकरा ने करते हूए कहा कि हमें हिन्दी भाषा को आगे ले जाने का प्रयास करना चाहिए। इस दौरान छात्र छात्राओं ने भी अपने विचार व्यक्त किया। यह जानकारी नेहरू युवा केन्द्र संगठन सरगुजा के राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक आकाश साहू ने दिया है।