Latest:
Newsछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ न्यूज़ :- सभी समाज का ख्याल रखना सरकार की पहली प्राथमिकता —–यू डी मिंज

वर्तमान भारत

जशपुर :- जिले के कुनकुरी नगर पंचायत में सर्व नाई सेन समाज के सामुदायिक भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन कुनकुरी विधानसभा के विधायक संसदीय सचिव श्री यू डी मिंज के कर कमलों द्वारा किया गया।उक्त कार्यक्रम में सभा को सम्भोधित करते हुए श्री मिंज ने कहा कि आजाद भारत के बाद से आज तक बहुत सरकार राज्य में बनी लेकिन नाई समाज को किसी सरकार ने उनकी सुद्ध नही ली। 2018 में जब कांग्रेस की सरकार बनी तो माननीय मुख्यमंत्री जी ने सबसे पहले सभी समाज को सुद्धि ली अपने उद्धबोधन में श्री मिंज ने सेन समाज को आश्वस्त किया सरकार हर संभव मदद के लिए ततपर है।


कार्यक्रम मे विधायक के साथ कांग्रेस पार्टी के जशपुर जिलाध्यक्ष श्री मनोज सागर यादव नाई सेन समाज के जिलाध्यक्ष श्री उमा शंकर ठाकुर ,कुनकुरी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मो. इलियास नगर पंचायत अध्यक्ष पार्षद गण नाई समाज कुनकुरी ब्लॉक अध्यक्ष श्री संतोष कुमार ठाकुर उपाध्यक्ष ब्रह्मदेव बद्रीनाथ श्रीवास जी जशपुर जिला सचिव श्री दीपक कुमार ठाकुर दुलदुला ब्लॉक अध्यक्ष श्री हरिहर ठाकुर बगीचा अध्यक्ष श्री सुनिल ठाकुर सदस्य गणेश बीठल कलिंदर आशीष पवन कैलाश, चंदन ,रवि ,विक्की पारस, कृष्णा, मुलतान दीपक समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल थे।