Latest:
Event More News

छत्तीसगढ़ लोक संस्कृति क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीन नए पुरस्कारों की घोषणा की………माता कौशल्या , लक्ष्मण मस्तुरिया और खुमान साव के नाम पर होंगे ये पुरस्कार …राज्योत्सव के अवसर पर शुरू होंगे ये पुरस्कार

रायपुर। वर्तमान भारत ।

लोक संस्कृति के क्षेत्र मे काम के लिए तीन नए पुरस्कारों की घोषणा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की है।ये पुरस्कार माता कौशल्या , लक्ष्मण मस्तुरिया और खुमान साव के नाम पर होंगे और इनकी शुरुवात छत्तीसगढ़ के राज्योत्सव के अवसर पर होगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दशहरे के अवसर पर आज इन पुरस्कारों की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री की घोषणा के मुताबिक पहला लक्ष्मण मस्तुरिया पुरस्कार लोक गीत के क्षेत्र में दिया जाएगा। दूसरा, खुमान साव पुरस्कार लोक संगीत के क्षेत्र में दिया जाएगा। वहीं तीसरा, माता कौशल्या पुरस्कार, श्रेष्ठ रामायण (मानस) मंडली को दिया जाएगा। अभी छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर कई विभूतियों के नाम पर 35 सम्मान प्रदान किए जाते हैं। इनको अलग-अलग विभागों की ओर से दिया जाता है। इसमें समाजसेवा, कला, साहित्य, खेल, प्रशासन, कृषि, उद्योग, सिनेमा, पत्रकारिता आदि क्षेत्र के पुरस्कार शामिल हैं।

गांधी जयंती पर दो पुरस्कारों की घोषणा

विदित हो कि मुख्यमंत्री ने 2 अक्टूबर को भी दो पुरस्कारों की घोषणा की थी। ये पुरस्कार पर्यावरणविद अनुपम मिश्र और रंगकर्मी हबीब तनवीर की स्मृति में दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा, वॉटर रिचार्जिंग के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले व्यक्ति और संस्था को ‘अनुपम मिश्र पुरस्कार’ दिया जाएगा। वहीं छत्तीसगढ़ में थिएटर के लिए प्रसिद्ध रंगकर्मी ‘हबीब तनवीर’ के नाम पर पुरस्कार दिया जाएगा।