ज्योतिष

06 अक्टूबर 2022 राशिफल : इस राशि वालों की कार्यों में गति आएगी…इस राशि वाले किसी के बहकावे में ना आएं…और इस राशि वाले का परिवार के साथ अच्छा व्यवहार रहेगा तथा…जाने आज का राशिफल

वर्तमान भारत । ज्योतिष ।

गजाधर पैकरा

06 अक्टूबर 2022 मेष राशिफल-(चू,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ)

रिश्तेदारों से मुलाकात होगी !नए मित्र बनेंगे !अच्छी खबर मिलेगी !प्रसन्नता रहेगी !कार्यों में गति आएगी! बुद्धि का उपयोग करें! सफलता में वृद्धि होगी !आज के दिन आप के खर्चे बढ़ जाएंगे तथा व्यापार में भी कोई बड़ा खर्चा होने की संभावना है !ऐसे में कहीं भी निवेश करने से पूर्व उसकी उचित जांच कर लें !तभी कोई उचित निर्णय लें!
शुभ नंबर -3
शुभ रंग -स्लेटी

06 अक्टूबर 2022 वृष राशिफल-(ई,ऊ,ए,ओ,वा,वी,वू,वे,वो)

इस राशि वालों की मेहनती लोगों को सफलता मिलेगी !बिगड़े कामों में व्यस्त रहेंगे !कार्य पूर्ण होने से मन में प्रसन्नता रहेगी !आय में वृद्धि होगी! सामाजिक कार्य करने के अवसर मिलेंगे !घर में आपकी पूछ परख रहेगी! जिससे ज्यादा जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे! जाब करने वाले लोग अपने बॉस के नजर में आएंगे और उनके काम की प्रशंसा की जाएगी ! झगड़ा ,गलत कामों से से दूर रहें.!
शुभ नंबर -5
शुभ रंग- संतरी

06 अक्टूबर 2022 मिथुन राशिफल-(का,की,कू,घ,ड़,छ,के,को,हा)

इस राशि वाले लेन-देन में कोताही बरतें! किसी भी अनजान व्यक्ति पर अंधविश्वास करें !शोक संदेश मिल सकता है ! वाद-विवाद को बढ़ने ना दें! किसी के बहकावे में ना आएं! कामों में व्यस्तता रहेगी !कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र छात्राएं अपने विषयों में रुचि लेंगे ,तथा इसमें उन्हें अपने शिक्षकों की ओर से मार्गदर्शन मिलेगा !आज का दिन अच्छा रहने की संभावना है.!
शुभ नंबर- 1
शुभ रंग -आसमानी

06 अक्टूबर 2022 कर्क राशिफल-(ही,हू,हे,हो,डा,डी,डू,डे,डो)

इस राशि वालों को मेहनत का फल पूरा नहीं मिलने की संभावना है !स्वास्थ्य खराब हो सकता है ,जिसके कारण अपने स्वास्थ्य की विशेष ध्यान रखें!बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे! किसी विशेष व्यक्ति का मार्गदर्शन मिल सकता है !यात्रा मनोरंजक रहेगी! आपका अपने साथी के साथ संबंध और मधुर बनेगा ,तथा अपने ससुराल पक्ष से भी कोई शुभ समाचार मिल सकता है ,जिससे मन प्रफुल्लित हो जाएगा.!
शुभ नंबर -8
शुभ रंग -नीला

06 अक्टूबर 2022 सिंह राशिफल-(मा,मी,मू,मे,मो,टा,टू,टी,टे)

बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं !प्रॉपर्टी खरीदने के लिए सुनहरा अवसर साबित हो सकता है! भाग्य उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे! रोजगार में वृद्धि के योग हैं !शत्रु आपसे द्वेषभाव रख सकते हैं, तथा उनके द्वारा आपके परिवार में कटुता लाने का प्रयास किया जा सकता है! घर वालों के प्रति आपसी स्नेह,प्रेम को बनाए रखें !पड़ोसियों, रिश्तेदारों के साथ संबंधों में मजबूती आएगी.!
शुभ नंबर-3
शुभ रंग -स्लेटी

06 अक्टूबर 2022 कन्या राशिफल-(टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठ,पे,पो)

इस राशि की शत्रुओं का पराजय, विफलता होगा! राजकीय सहायता प्राप्त होगा! वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है! कारोबारियों को लाभ होगा !नौकरी में अच्छाई का मान बढ़ेगा !कोई बड़ा कार्य करने की योजना बन सकती है! कल्पनाशीलता बढ़ेगी, जो नए क्षेत्रों में काम करने को उत्साहित करेगी !आप अपनी बुद्धि, विवेक के अनुसार कोई निर्णय लें ! अपने वाणी में मधुरता रखें.!
शुभ नंबर -7
शुभ रंग -आसमानी

06 अक्टूबर 2022 तुला राशिफल-(रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते)

इस राशि के रिलेशन में रह रहे व्यक्तियों का अपने साथी से मोह भंग हो सकता है ,तथा उनका किसी और पर आकर्षण आ सकता है ,जो रिश्तों में दूरियां लाएगा! विवाह की प्रतीक्षा कर रहे लोगों की बात आगे बढ़ सकती है! जिससे मन प्रसन्न रहेगा !वाहन मशीनरी के प्रयोग से हानि की आशंका है ! विशेष सावधानी रखें! दूसरों के झगड़ों में टांग ना अड़ाएं! जरूरत के वस्तु समय पर नहीं मिलने से क्षोभ होगा.!
शुभ नंबर -2
शुभ रंग -लाल

06 अक्टूबर 2022 वृश्चिक राशिफल-(तो,ना,नी,नू,ने,नो,या,यी,यू)

इस राशि वालों को मेहनत का लाभ मिलेगा !राजकीय सहयोग से कार्य पूर्ण लाभदायक रहेंगे !कारोबार अनुकूल रहेगा !शेयर मार्केट में जोखिम ना लें! स्कूल में पढ़ रहे छात्रों का मन अपनी पढ़ाई में कम लगेगा! उनकी रुचि कला के क्षेत्र में ज्यादा रहेगी !संगीत में भी आप नई बाद्य यंत्रों को सीखने पर ध्यान देंगे.!
शुभ नंबर -5
शुभ रंग -स्लेटी

06 अक्टूबर 2022 धनु राशिफल-(ये,यो,भा,भी, भू,ध,फा,ढा,भे)

इस राशि वालों का मन अपने व्यापार को बढ़ाने पर होगा !जिसके लिए आप अपनों से बड़ों से विचार-विमर्श कर सकते हैं !आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे !कोई बड़ा कार्य कर पाएंगे !व्यवसाय अनुकूल लाभ देगा !कार्य पूर्ण होंगे !प्रसंन्ता रहेगी! प्रतिष्ठा बढ़ेगी ! भाग्य का साथ मिलेगा! बड़ों का सम्मान करें तथा उनके आदेश का पालन करें.!
शुभ नंबर -4
शुभ रंग -नीला

06 अक्टूबर 2022 मकर राशिफल-(भो,जा,जी,खी,खू,खा,खो,गा,गी)

इस राशि वालों का वसूली के प्रयास सफल रहेंगे !यात्रा हो सकती है! लाभ होगा !नई -नई अनुभव प्राप्त हो सकते हैं! रोजगार में वृद्धि होगी ! बाधित कार्य पूर्ण होंगे !मन में खुशियां, प्रसन्नताएं रहेगी! नौकरी में उच्च अधिकारीयों की शाबाशियां प्राप्त होगी !परिवार में सभी के साथ आपका व्यवहार अच्छा रहेगा तथा सभी का आप के प्रति प्रेम और स्नेह बढ़ेगा! घर में किसी शुभ कार्य का होने के भी संभवना है.!
शुभ नंबर -6
शुभ रंग- सफेद

06 अक्टूबर 2022 कुंभ राशिफल-(गू,गे,गो,सा,सू,से,सो,दा)

इस राशि वालों को व्यय वृद्धि से मन में तनाव रहने की संभावना रहेगा !किसी व्यक्ति के उकसावे में ना आएं !वाद-विवाद से बचें! पारिवारिक चिंता बनी रहेगी !काम में मन नहीं लगेगा !व्यापार ठीक चलेगा! जिससे आय में वृद्धि होगी! ऐसे में कोई भी बात हो, उसे अपने माता-पिता के साथ अवश्य साझा करें!घर में किसी ऐसे सदस्य के साथ साझा करें ,जिससे आपकी अच्छी बोल चाल है.!
शुभ नंबर -3
शुभ रंग- भुरा

06 अक्टूबर 2022 मीन राशिफल-(दी,दू,थ,झ,ञ,दे,दो,चा,ची)

इस राशि वालों का सामाजिक कार्य में रुचि रखने वाले लोगों को अपने चरित्र को निखारने की आवश्यकता है !जो आगे चलकर उनके काम आएगी !रोजगार कार्य में वृद्धि होगी ! व्यवसायियों की यात्रा लाभदायक रहेगी ! अपने बेरोजगारी दूर करने के कोशिश में सफलता मिलेगी! नई वस्त्र आभूषण की प्राप्ति की संभावना होगी !कोई बड़ा कार्य सफल हो जाने से मन में खुशियां छाई रहेगी.!
शुभ नंबर -8
शुभ रंग- संतरी

Disclaimer-:
यहां दी गई समस्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है.”Vartman Bharat” इसकी पुष्टि नहीं करता है !इससे संबंधित ज्योतिषियों या विशेषज्ञों से सलाह लें.!