Latest:
Trending News

सूर्य ग्रहण 2022 : साल का अंतिम सूर्य ग्रहण आज…कब लगेगा ग्रहण…कहां कहां दिखाई देगा…और जाने 10 प्रमुख बातें?

वर्तमान भारत । ट्रेंडिंग

गजाधर पैकरा

आज आंशिक सूर्य ग्रहण लगने वाला है और यह सूर्य ग्रहण भारत समेत विश्व की कई हिस्सों में देखा जा सकेगा। भारत में ग्रहण होने से इसका सूतक काल मान्य रहेगा। ग्रहण का सूतक सुबह 4:00 बजे लग चुका है। भारत में यह ग्रहण दोपहर के बाद दिखाई देगा।

सूतक क्या है जाने?

धार्मिक मान्यताओं के आधार पर सूतक काल को अशुभ माना जाता है। सूतक में किसी भी तरह के शुभ काम पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान नहीं करना चाहिए। जब सूर्य ग्रहण लगता है तो उसके 12 घंटे पहले से सूतक काल आरंभ हो जाता है ।और जब चंद्र ग्रहण लगता है तो 5 घंटे पहले सूतक काल आरंभ होता है ।इस बार आंशिक सूर्यग्रहण शाम के 4:22 बजे के बाद ही दिखाई देगा ।ऐसे में इस समय सूतक काल प्रभावी हो चुका है।

साल की अंतिम सूर्य ग्रहण की 10 प्रमुख बातें?

◾1. आज यहां लगने वाला साल की अंतिम सूर्य ग्रहण होगा।

◾2. आज का आंशिक सूर्य ग्रहण भारत में देखा जा सकेगा।

◾3. यहां सूर्य ग्रहण भारत में शाम 4:22 के बाद से दिखाई देगा।

◾4. सूर्य ग्रहण की समय अवधि 1 घंटे 19 मिनट की होगी।

◾ 5. भारत में ग्रहण की हिसाब से सूतक काल मान्य होगी।

◾6. सूतक काल आज सुबह 4:00 बजे से लग चुका है।

◾7. सूतक काल ग्रहण लगने से 12 घंटे पहले प्रभावी हो जाता है।

◾8. भारत में दिल्ली ,राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात ,पंजाब, उत्तर प्रदेश ,उत्तराखंड ,जम्मू ,श्रीनगर लेह और लद्दाख में सूर्य ग्रहण को देखा जा सकता है।

◾9. यह सूर्य ग्रहण तुला राशि में लगेगा।

◾10. इस सूर्य ग्रहण के बाद 8 नवंबर को चंद्र ग्रहण लगेगा।

आज अमावस्या तिथि पर साल का अंतिम सूर्य ग्रहण लगेगा ।यह सूर्य ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा ।आज का सूर्य ग्रहण आंशिक सूर्य ग्रहण होगा ।दिवाली के फौरन बाद आज लगने वाला सूर्य ग्रहण कई तरह के दुर्लभ संयोग लेकर आ रहा है। ग्रहण लगने के कारण आज गोवर्धन पूजा नहीं मनाई जाएगी और गोवर्धन पूजा और भाई दूज का त्यौहार कल यानी 26 अक्टूबर 2022 को मनाया जाएगा।