01 नवंबर से प्रदेश में धान खरीदी की हुई शुभारंभ…पहले दिन किसानों ने 10,257 मिट्रीक टन धान की किया बिक्री…पढ़ें पूरी खबर
रायपुर । वर्तमान भारत ।
गजाधर पैकरा
रायपुर। वर्तमान भारत। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के साथ 1 नवंबर से प्रदेश में धान खरीदी की शुभारंभ हुई है। पहले ही दिन प्रदेश के 775 उपार्जन केंद्रों में 3,951 किसानों ने 10,257 मीट्रिक टन धान की बिक्री की। पहले दिन धान बिक्री के लिए 5341 टोकन जारी किए गए थे।
बता दें कि इस साल प्रदेश भर में खरीदी के लिए 2497 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं। वहीं धान बिक्री के लिए 25 लाख 93 हजार किसानों ने पंजीयन कराया है। इनमें 2 लाख 3 हजार नए किसान शामिल है। प्रदेश में फसल अच्छी होने से धान खरीदी का नया रिकॉर्ड बनने की संभावना जताई जा रही है।
प्रदेश में धान का कुल पंजीकृत रकबा 31.13 लाख हेक्टेयर है। पहले दिन धान बिक्री के लिए 5341 टोकन जारी किए गए थे। जिनमें से 268 टोकन का टोकन तूंहर हाथ ऐप के माध्यम से जारी किए गए थे। पहले दिन धान बेचने वाले किसानों को भुगतान के लिए मार्कफेड ने अपेक्स बैंक को 279 करोड़ रुपए जारी किए थे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर में राज्योत्सव का शुभारंभ करते हुए अपने उद्बोधन में कहा था कि इस वर्ष छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के 25 लाख 93 हजार किसानों से 1 करोड़ 10 लाख टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि हम ना केवल समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कर रहे हैं बल्कि मिलेट्स फसलों की खरीदी भी छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर ही की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने इसके साथ लघु वनोपज खरीदी का जिक्र करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ लघु वनोपज से समृद्ध राज्य है। हम वनवासियों को आर्थिक संबल देने के लिए 7 से बढ़ाकर 65 प्रकार के लघु वनोपज की खरीदी कर रहे हैं। लघु वनोपजों का वैल्यू एडिशन भी किया जा रहा है। उन्होंने भूमिहीन मजदूरों को भी 7000 प्रतिवर्ष दिए जाने की बात कहीं।