Latest:
Sports

T20 World Cup 2022 : रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ 5 रन से जीता भारत…अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंचा…पढ़ें पूरी खबर

वर्तमान भारत। स्पोर्ट्स

गजाधर पैकरा

आईसीसी टी20 विश्व कप में बुधवार को एडिलेड में खेले गए मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को 5 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत 6 अंकों के साथ सुपर 12 की दूसरे ग्रुप की अंकतालिका पर शीर्ष स्थान पर पहुंच गया है। भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 184 रनों का स्कोर खड़ा किया था। हालांकि वर्षा के कारण बांग्लादेश को 16 ओवर में 151 रनों का टारगेट मिला था। जिसके जवाब में बांग्लादेश ने 6 विकेट के नुकसान पर निर्धारित ओवर में 145 रन ही बना सकी।

दरअसल लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम वर्षा से पहले बेहतरीन खेल रही थी। टीम ने 7 ओवर में 1 विकेट भी नहीं गवांया था।68 रनों पर बांग्लादेश का पहला विकेट गिरा और वह भी लिटन दास के रूप में जो बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्होंने 21 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। लिटन दास 60 रनों के अपने व्यक्तिगत रन पर आउट हो गए। यह विकेट वर्षा के बाद गिरा। जब टीम को 9 ओवरों में 84 रन चाहिए थे। लिटन दास के बाद बांग्लादेश की बल्लेबाजी की लाइन पूरी तरह से लड़खड़ा गई।

बांग्लादेश को आखिरी ओवर में जीत के लिए 20 रनों की जरूरत थी। और टीम इंडिया के युवा गेंदबाज अर्शदीप सिंह के हाथों में गेंद थी। उन्होंने आखिरी ओवर में कुल 14 रन दिए। जिसमें एक छक्का और एक चौका शामिल था। छक्का ओभर की दूसरी गेंद पर लगी। जबकि चौका ओवर की पांचवीं गेंद पर लगा। दोनों बांउन्ड्री नुरुल हसन ने लगाए। अर्शदीप सिंह ने दो विकेट लिए। हार्दिक पांड्या ने भी 2 विकेट चटकाए और मोहम्मद शमी ने 1 विकेट लिया।

कोहली ने नाबाद रहते हुए 44 गेंदों का सामना करते हुए 64 रनों की पारी खेली। जबकि सलामी बल्लेबाज केएल राहुल का बल्ला बांग्लादेश के खिलाफ बोला। केएल राहुल का फार्म में आना भारतीय टीम के लिए अच्छा संकेत है। उन्होंने 32 गेंदों का सामना करते हुए 50 रन जड़े।