Latest:
ENTERTAINMENT

HBD Aishwarya Rai Bachchan : ऐश्वर्या राय बच्चन की तरह खूबसूरत दिखने के लिए फॉलो करें ये ब्यूटी टिप्स…

वर्तमान भारत । एंटरटेनमेंट।

गजाधर पैकरा

ऐश्वर्या राय बच्चन की आज जन्मदिन है। ऐश्वर्या राय बच्चन भले ही आज 49 वर्ष की हो गई है। लेकिन उनकी सुंदरता उनकी उम्र को पूरी तरह ढक लेती है। 1994 में मिस वर्ल्ड का ताज पहनने के बाद एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन को भी दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं में से एक माना जाता है।

अपनी खूबसूरत अनोखी आंखों और व्यक्तित्व के साथ ऐश्वर्या वास्तव में एक इंडियन ब्यूटी की परिभाषा है। उन्होंने मणि रत्नम की पोन्नियिन सेल्वन: आई के साथ बड़े पर्दे पर वापसी की है। वह राजकुमारी नंदिनी के रोल में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। लेकिन ऐश्वर्या राय बच्चन की खूबसूरती के पीछे क्या राज छुपा हुआ है। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन से लाल लिपस्टिक उनके विपरीत है, लेकिन उनकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का भी कार्य करती है। कई सालों से एक्ट्रेस रेड सेड्स के साथ अपनी ब्युटी को प्लांट कर रही हैं। हर सेड को उन्होंने अपने लुक के साथ बेहतर तरीके से कैरी किया है। ऐश्वर्या राय बच्चन के मुताबिक रेड लिपस्टिक में किसी का भी ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने की ताकत होती है। और रेड कार्पेट के लिए भी सबसे बेहतर विकल्प है। रेड लिपस्टिक और मोनोक्रोम आउटफिट से लेकर रंगीन साड़ियों तक हर किसी के साथ कैरी किया जा सकता है।

हमें शायद ही कभी किसी एक्ट्रेस को बिना आईलाइनर के देखा होगा। एक्ट्रेस को खूबसूरत बनाने में आई लाइनर भी एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐश्वर्या राय बच्चन भी अपनी खूबसूरती और निखार के लिए लिक्विड ब्लैक आईलाइनर का यूज करती है। लिक्विड आईलाइनर की मदद से वह अपनी आंखों को एक परफेक्ट कैट आई लुक देती है।

पलकों को लंबा दिखाने के लिए एक्ट्रेस मस्कारा का यूज करती है। वॉल्यूम माईजिंग मस्कारा आपकी मेकअप लुक में बड़ी आंखो का भ्रम पैदा कर सकता है। ऐश्वर्या राय बच्चन भी अपनी आंखों को वॉल्यूमाईजिंग मस्करा की मदद से बड़ा दिखाना पसंद करती हैं।

आप जो कुछ भी खाते पीते हैं। उसका आपकी हेल्थ पर सीधा प्रभाव पड़ता है। जो आपकी स्किन पर भी इफेक्ट डालता है। जंक फूड को नजरअंदाज करना और ज्यादा से ज्यादा पानी पीना हेल्दी स्किन के लिए फायदेमंद है। इसलिए एक्सट्रेस अपने खाने और पीने दोनों का विशेष ध्यान रखती हैं।