Latest:
स्वास्थ्य

नारियल पानी के लाभ जानकर हो जाएंगे हैरान…यह स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि सेहत के लिए होती है फायदेमंद…

वर्तमान भारत । हैल्थ डेस्क।

संकलन – गजाधर पैकरा

नारियल पानी अधिकतर लोगों को पसंद आता है। लेकिन यह सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं बल्कि सेहत के लिहाज से भी काफी फायदेमंद होता है। दरअसल इसमें शरीर के लिए फायदेमंद कई तरह के विटामिंस, मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट पाए जाते हैं। जो आपको कई तरह की सेहत के लिए लाभ देते हैं। तो आइए जानते हैं नारियल पानी से क्या-क्या फायदे मिलते हैं…

◾ नारियल पानी का सेवन लिवर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। नारियल पानी में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। जो लीवर में कई तरह की विषाक्त पदार्थों की गतिविधि को कम करते हैं। इसका सेवन करना लीवर के लिए काफी लाभकारी होता है।

◾ पेट के लिए नारियल पानी बेहद फायदेमंद होता है। इसके सेवन से पेट दर्द, एसिडिटी, अल्सर में थोड़ा-थोड़ा नारियल पानी पीने से आराम मिलता है।

◾ऊर्जावान रहने के लिए नारियल पानी काफी अच्छा होता है। इसके सेवन से कमजोरी, थकान, चक्कर आने जैसी समस्याओं में इसको पीने से तत्काल लाभदायक होता है।

◾ नारियल पानी ह्रदय रोग का जोखिम कम करने का काम करता है। इसके सेवन से खराब कोलेस्ट्रॉल कम होता है।

◾वजन कम करना चाहते हैं तो नारियल पानी आपकी काफी मदद कर सकता है। यह कैलोरी में कम और पचाने में आसान होता है। इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो वजन और मोटापा कम करने में मददगार साबित होते हैं।

◾ त्वचा में ग्लो चाहते हैं तो नारियल पानी आप को नियमित रूप से पीना चाहिए। यदि चेहरे पर मुंहासे और दाग धब्बों की समस्या बढ़ गई है तो नारियल पानी का सेवन आपके सारी समस्याओं को दूर करेगा।