Latest:
Politics

प्रियंका गांधी हिमाचल विधानसभा चुनाव की मोर्चा संभाली…खेली धार्मिक और इमोशनल कार्ड के 5 दांव…पढ़ें पूरी खबर

वर्तमान भारत । राजनीति।

गजाधर पैकरा की रिपोर्ट

मंडी।हिमाचल प्रदेश। वर्तमान भारत। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने हिमाचल विधानसभा चुनाव का मोर्चा संभाल लिया है। यहां की मंडी में उन्होंने “परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली” निकाली। जहां उन्होंने धार्मिक और इमोशनल दोनों कार्ड खेला। साथ ही हिमाचल की जनता को खुद्दारी की याद दिलाई। इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि हिमाचल के लोग हर 5 साल में सरकार बदलने का अपना रिवाज जारी रखें। इसके साथ ही उन्होंने यहां की संस्कृति और परंपरा का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैंपेन पर पलटवार भी किया।

प्रियंका गांधी ने बाबा भूतनाथ मंदिर जाकर पूजा अर्चना करके यहां के लोगों से भावनात्मक रूप से जुड़ने की कोशिश की। साथ ही उन्होंने राज्य को बनाने में अपनी दादी इंदिरा गांधी के योगदान की भी याद दिलाई। वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मंच पर लाकर जनता को यह विश्वास दिलाने की कोशिश की गई कि कांग्रेस जो वादा करती है, उसे निभाती भी है। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि 5 साल में सरकार बदलने की परंपरा अच्छी है। इनसे सरकार और नेता सब ठीकाने में रहते हैं।

प्रियंका गांधी के 5 दावे

◾1.प्रियंका गांधी ने मंडी के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी से पहले यहां पर नरोत्तम वजीर हुआ करते थे। जो प्रजा से मनमाना लगान वसूलते थे। उस समय की खुद्दार जनता ने यहां के वजीर को बदल डाला। प्रियंका ने कहा कि आप भी उसी तरह से जयराम ठाकुर की सरकार को बदल डालो।

◾2. मंडी पहुंचने से पहले प्रियंका ने बाबा भूतनाथ मंदिर जाकर शंकर भगवान की पूजा अर्चना की। प्रियंका के इस कदम को धार्मिक आस्था बताया जा रहा है। प्रियंका यहां की जनता से खुद को कनेक्ट करने की कोशिश की। दरअसल हिमाचल के लोग बहुत धार्मिक होते हैं। और पूजा पाठ में बहुत ज्यादा ध्यान देते हैं।

◾3. प्रियंका गांधी ने अपनी दादी का नाम लेकर अपने परिवार का यहां के लोगों से खास संबंध स्थापित करने की कोशिश की। हिमाचली लोगों को अपना बताने की कोशिश की। इशारों में ही प्रियंका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग चुनाव आने पर यहां लगाव का दिखावा करते हैं। जबकि उनकी दादी इंदिरा का दिल से यहां के लोगों से लगाव था।

प्रियंका गांधी ने कहा कि जब इंदिरा गांधी ने हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया। तो लोग यह सवाल करते थे कि पैसे की कमी की वजह से राज्य कैसे चलेगा? लेकिन दादी जानती थी कि यह राज्य लोगों की मेहनत के बल पर जरुर चलेगा और आज हिमाचल आपकी मेहनत के बूते अपने पैरों पर खड़ा है।

◾4. प्रियंका गांधी ने महंगाई और बेरोजगारी पर भी भाजपा सरकार को जमकर आड़े हाथ लिया। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा। हिमाचल की युवा नौकरी चाहते हैं। और सरकार अग्निवीर योजना लेकर आई। राज्य सरकार के विभागों में 63 हजार सरकारी नौकरी पद खाली हैं। लेकिन जय राम सरकार युवाओं को रोजगार नहीं दे रही। प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनते ही पहली कैबिनेट बैठक में 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी। हम 5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देंगे।

◾5.प्रियंका के मंच पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने हिमाचल के लोगों को यह यकीन दिलाने की कोशिश की कि कांग्रेस जो वादा करती है, उसे निभाती है। खासकर जनता को यह बताने की कोशिश की गई कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ में ओल्ड पेंशन स्कीम(OPS) को लागू कर चुकी है। और हिमाचल में भी सरकार आने पर यह वादा पूरा किया जाएगा। हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का बड़ा वर्ग है। जो पुरानी पेंशन योजना को लागू करना चाहता है।