Latest:
local news

जशपुर कलेक्टर ने की गोठानों का किया जांच…अव्यवस्था देखकर जिम्मेदार अधिकारियों पर जमकर लगाई फटकार…पढ़ें पूरी खबर

जशपुर। वर्तमान भारत ।

गजाधर पैकरा

जशपुर (छत्तीसगढ़) वर्तमान भारत। शुक्रवार को कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने जशपुर और मनोरा ब्लॉक के गोठानों का जांच किया। इस दरमियान गोठानों में व्याप्त अव्यवस्था को देखकर, वे जिम्मेदार अधिकारियों पर जमकर फटकार लगाई।

कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने जनपद पंचायत जशपुर के सीईओ लोकहित भगत को सभी गोठानों का नियमित जांच करने का सख्त निर्देश दिया है। कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने जशपुर विकासखंड की सारुडीह, बाला छापर और घोलेंग गोठान का जांच किया। और स्व सहायता समूह की महिलाओं से वर्मी कंपोस्ट खाद की प्रगति और आजीविका मुलक गतिविधियों की जानकारी ली।

कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने महिलाओं को मशरूम उत्पादन करने के लिए भी प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि मुर्गी पालन और बकरी पालन के साथ मशरूम उत्पादन से अतिरिक्त लाभ ले सकते हैं। कलेक्टर ने गौठान के टांके में गोबर और केंचुआ डालकर खाद बनाने के निर्देश दिए और नियमित खाद की छनाई करने के लिए कहा। साथ ही पशुपालन विभाग को प्रत्येक गोठान हेचरी पालन के लिए चूजा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने सारुडीह गोठान में संचालित बेकरी मशीन और प्रिंटिंग मशीन को जशपुर फूड लैब में रखने के लिए कहा और समूह के माध्यम कार्य संचालित करने के निर्देश दिए। जशपुर जनपद सीईओ लोकहित भगत को गोठान का नियमित निरीक्षण करके गोठान की गतिविधियों पर निगरानी रखने के सख्त निर्देश दिए हैं। और लापरवाही नहीं बरतने की सख्त हिदायत दी हैं।

कलेक्टर ने कहा कि गोठान की गतिविधियां सुव्यवस्थित दिखनी चाहिए। इसका विशेष ध्यान रखने के लिए कहा है। कलेक्टर ने घोलेंग जागृत स्व सहायता समूह की महिलाओं से हाथ करघा से बनाने वाले कपड़े की जानकारी ली। महिलाओं ने कलेक्टर को बताया कि समूह की महिलाएं मिलकर साल और अन्य कपड़ों में बुनकारी का कार्य करते हैं। जिससे उनको आर्थिक लाभ मिल रहा है। उन्होंने महिलाओं को अच्छे प्रशिक्षक से प्रशिक्षण दिलवाने के निर्देश दिए हैं।