जानकारी

अधिक एक्सरसाइज से घट सकती है आपकी आयु…लंबी जिंदगी के लिए कितना वर्कआउट है सही…ज्यादा एक्सरसाइज से दिल को खतरा…जाने पूर्ण जानकारी

वर्तमान भारत । जानकारी ।

गजाधर पैकरा

आपने अक्सर पार्क, जिम या सोशल मीडिया वीडियो पर लोगों को हैवी वर्कआउट करते देखा होगा। कुछ लोग तो 3- 4 घंटे तक लगातार इंटेंस वर्कआउट करते रहते हैं। और खुद को इसके लिए मोटिवेट भी करते हैं। हालांकि एक्सरसाइज करना अच्छी बात है। लेकिन इसके लिए अपने स्टैमिना को बढ़ाना भी जरूरी है। और अपनी सीमा से बाहर जाकर एक्सरसाइज करना आपको फायदे के बदले नुकसान पहुंचा सकता है।

हद से ज्यादा एक्सरसाइज आपके जोड़ों और दिल के लिए दिक्कतें पैदा कर सकती है। और इससे आपकी आयु भी घट सकती है। कई स्टडीज में अलग-अलग एक्सरसाइज और मृत्यु दर पर उनके असर के बीच के संबंध का पता लगाने की कोशिश की गई है। इनमें यह भी बताया गया है कि असल में आपको कितनी एक्सरसाइज करनी चाहिए।

अधिक एक्सरसाइज से नहीं मिलते ज्यादा फायदे

मेयो क्लीनिक प्रोसीडिंग्स नाम के जर्नल में छपीसाल 2021 की एक रिसर्च ने वीकली एक्सरसाइज और मृत्यु दर के नतीजों के बीच संबंधों की जांच की। करीब 9,000 लोगों के लंबे समय के डेटा का इस्तेमाल करके, इस रिसर्च मे पाया गया कि वीकली स्पोर्ट्स ट्रेनिंग की ज्यादा मात्रा, जैसे कार्डियो एक्सरसाइज, बॉल स्पोर्ट्स और वेट लिफ्टिंग से शुरू में मृत्यु दर में गिरावट आई।

वही यह फायदे उन लोगों को नहीं मिल पाए। जिन्होंने हर हफ्ते 4- 5 घंटे से ज्यादा वक्त तक कड़ी मेहनत की। हालांकि एक्सरसाइ ना करने वालों के मुकाबले उनकी मृत्यु दर बहुत कम थी। लेकिन फिर भी वह फिजिकल एक्टिविटी के लिए नपा तुला नजरिया अपनाने वालों की तुलना में अपने इंटेंस वर्कआउट से कम फायदे ही हासिल कर रहे थे।

ज्यादा एक्सरसाइज से हो सकता है दिल को खतरा

अमेरिकन कॉलेज आफ कार्डियोलॉजी बेसिक टू ट्रांसलेशनल साइंस की जर्नल में इस साल चूहों पर छपी एक स्टडी में कहा गया कि बहुत ज्यादा एक्सरसाइज दिल को नुकसान पहुंचा सकती है।

रिसर्च ने पाया कि चूहा में इंटेंस एक्सरसाइज जो इंसानों में 10- 12 साल के लिए दिन में 60 मिनट और हफ्ते में 5 दिन दौड़ने के बराबर है। इसका संबंध धमनी के सख्त और मोटा होने से था। इसलिए बल्कि इंटेंस एक्सरसाइज ने एंजाइम्स की असंतुलन को भी बढ़ावा दिया। जो दिल के सिकुड़ने और फैलने को कंट्रोल करते हैं।

रनर्स को है खतरा

अगर आप रनर हैं या बनना चाहते हैं, तो यह रिसर्च आपके लिए है 2015 में इसी रिसर्च ग्रुप ने पाया था कि हर हफ्ते 60 मिनट से 2-4 घंटे तक दौड़ने वालों की मृत्यु दर सबसे अच्छी थी। हालांकि इससे ज्यादा दौड़ने वालों में यह फायदे कम हो गए। इसीलिए रिसर्च ग्रुप ने रनर्स के बीच एक जैसा यू आकार का रिस्क कर्व भी पाया।

उनकी रिसर्च में पाया गया कि सबसे जोरदार रनर, जो हर हफ्ते चार या उससे ज्यादा घंटे के लिए कम से कम 7 मील प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ते थे। उनकी मृत्यु दर और वयस्कों के बराबर थी। जो बिल्कुल नहीं दौड़ते थे। रिसर्च टीम ने लिखा लंबे समय तक की जाने वाली कड़ी एक्सरसाइज दिल और बड़ी धमनियों की बीमारियों से जुड़े स्ट्रक्चरल रिमाडलिंग को प्रेरित कर सकती है।

40 के बाद करें हल्के वर्कआउट

कंसास सिटी में सेंट ल्यूक के मिड अमेरिका हार्ट इंस्टिट्यूट में डबोक कार्डियो हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के एमडी, कार्डियोलॉजिस्ट और मेडिकल डायरेक्टर जेम्स ओ किफ के अनुसार 40 या 45 साल की उम्र के बाद दिल कम लचीला हो जाता है। और इस दौरान दिल से जुड़ी दिक्कतों का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। इसलिए जैसे -जैसे आपकी उम्र बढ़ने लगती है। उस दौरान इंटेंस वर्कआउट करने की बजाय आपको फिजिकल एक्टिविटी के हल्के के रूपों जैसे-वॉकिंग, योगा, साइकिलिंग और बागवानी पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। इससे आपकी फिटनेस में भले ही गिरावट आ जाए। लेकिन आपकी उम्र लंबी हो सकती है। और आप ज्यादा वक्त तक जी सकते हैं।

कितनी एक्सरसाइज है सही

हावर्ड मेडिकल स्कूल की एक टीम ने एक नई रिसर्च में पाया कि एक्सरसाइज से जुड़े लंबी उम्र के फायदों के लिए रोजाना घंटों तक वर्कआउट करने की जरूरत नहीं है। अगर आप हर हफ्ते 75 से 150 मिनट तक फिजिकल एक्सरसाइज जैसे रनिंग, स्विमिंग और साइकिलिंग आदि करते हैं। जो हफ्ते के 5 दिन के करीब 15 से 30 मिनट की एक्सरसाइज के बराबर है, तो आप दिल की बीमारियों सहित मौत की दूसरे खतरों को आधा कर देते हैं। अगर आप मीडियम एक्सरसाइज पसंद करते है तो हर हफ्ते कम से कम 150 मिनट की मीडियम एक्सरसाइज करने से आपको यही फायदे मिलेंगे।