Latest:
Politics

32% आदिवासी आरक्षण कटौती मामले में भाजपा खोलेगी मोर्चा…कल प्रदेश के जिला मुख्यालयों में होगा चक्का जाम और प्रदर्शन…पढ़ें पूरी खबर

रायपुर । वर्तमान भारत ।

गजाधर पैकरा की रिपोर्ट

रायपुर। वर्तमान भारत। भाजपा ने आदिवासी आरक्षण में कटौती का मामला को लेकर मोर्चा खोल दिया है। आदिवासी आरक्षण 32% से घटाकर 20% होने पर विरोध जताया है। इसे लेकर भाजपा अनुसूचित जाति, जनजाति मोर्चा 9 नवंबर 2022 को पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालयों में चक्का जाम करेगा। भाजपा आदिवासी नेताओं के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। रायपुर की कमान नंदकुमार साय को दी गई है। रायपुर में लालपुर चौक में चक्का जाम किया जाएगा।

इन भाजपा नेताओं को मिली है यहां की जिम्मेदारी

◾ नंदकुमार साय को रायपुर की जिम्मेदारी।

◾ विष्णुदेव साय को जशपुर की जिम्मेदारी।

◾ केदार कश्यप को नारायणपुर की जिम्मेदारी।

◾ लता उसेंडी को कोंडागांव की जिम्मेदारी।

◾ महेश गागड़ा को बीजापुर की जिम्मेदारी।

◾ कमलभान सिंह को अंबिकापुर की जिम्मेदारी।

◾ रामसेवक पैकरा को सूरजपुर की जिम्मेदारी।

◾ ननकीराम कंवर को कोरबा की जिम्मेदारी।

◾ डमरू धर पुजारी को गरियाबंद की जिम्मेदारी।

◾ विकास मरकाम को धमतरी की जिम्मेदारी।

यह सभी भाजपा नेता अपने -अपने जिम्मेदारी संभालते हुए चक्का जाम और प्रदर्शन करेंगे।