Latest:
Event More News

इंडियन टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक में हो सकती है तलाक…पाकिस्तानी मीडिया ने कहा-शोएब ने सानिया को धोखा दिया…पढ़ें पूरी खबर

गजाधर पैकरा की रिपोर्ट

इस्लामाबाद। (पाकिस्तान) वर्तमान भारत। भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेट खिलाड़ी शोएब मलिक इन दोनों के बीच तलाक की तैयारी चल रहा है। यह दावा पाकिस्तानी मीडिया कर रहा है। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि शोएब मलिक ने सानिया मिर्जा को धोखा दिया है। और अभी दोनों अलग-अलग रह रहे हैं।

सानिया और शोएब की 12 अप्रैल 2010 को हैदराबाद में विवाह हुई थी। 15 अप्रैल को रिसेप्शन लाहौर में दिया गया था। सानिया- शोएब का एक बेटा इजहान है। इजहान का जन्म 2018 में हुआ है।

अब विवाह के 12 साल पश्चात शोएब- सानिया के बीच तलाक की आशंका जताई जा रही है। इसे सानिया की सोशल मीडिया पोस्ट से और ज्यादा हवाएं प्राप्त हो रही हैं। सानिया ने लेटेस्ट पोस्ट में लिखा है – टूटे दिल कहां जाते हैं?।

सानिया ने लिखा..

सानिया मिर्जा ने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट स्टोरी डाली है। जिसमें सानिया ने खुद ही सवाल किया और खुद ही जवाब दिया। लिखा-Where do broken heart go. To find Allah.! मतलब- टूटे हुए दिल कहां जाते हैं, खुदा को खोजने के लिए।
दरार और अलगाव के बीच ऐसी पोस्ट से महसूस होता है, कि सानिया का दिल टूटा हुआ है। और वह दुखी है। इस दुख को जाहिर भी कर रही है।

शोएब ने लिखा…

30 अक्टूबर को सानिया और शोएब एक साथ नजर आए थे। अपने बेटे इजहान की जन्मदिन के मौके पर। शोएब ने फोटो पोस्ट की। लेकिन उन्होंने जो लिखा उससे लोगों के मन में प्रश्न उठने लगे हैं।

शोएब ने लिखा-“जब तुम्हारा जन्म हुआ तो हमारे लिए जिंदगी के कुछ खास मायने हो गए, हम भले साथ ना रह पाएं, हर रोज मिल ना पाएं, लेकिन बाबा तुम्हारे और तुम्हारी मुस्कुराहट के बारे में हर पल सोचते रहते हैं, बाबा और मम्मी तुम्हें प्यार करते हैं”

पाकिस्तानी मीडिया ने बताई कारण-शोएब ने सानिया को धोखा दिया

अपने रिश्ते को लेकर अभी तक सानिया या शोएब ने खुलकर कुछ नहीं लिखा है। दोनों की सोशल मीडिया पोस्ट से ही लोग अटकलें लगा रहे हैं। पाकिस्तान का मीडिया कह रहा है कि दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। कोशिश कर रहे हैं कि बेटा इजहान की परवरिश मिलकर किया जा सके।

रिपोर्ट्स में बस इतना कहा जा रहा है कि शोएब ने एक टीवी शो के दरमियान सानिया को धोखा दिया था। हालांकि इस बारे में और ज्यादा कुछ नहीं लिखा जा रहा है। शोएब किसी और के साथ रिश्ते में है? रिपोर्ट में इसका भी जिक्र नहीं किया गया है। बस इतना कहा जा रहा है कि दोनों ने तलाक की तैयारियां प्रारंभ कर दी है।