Latest:
Event More News

RSS संचालक मोहन भागवत 2 दिन के जशपुर प्रवास को लेकर स्वागत तथा सुरक्षा की जोर-शोर से तैयारियां…बिरसा मुंडा प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा स्व. दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का करेंगे अनावरण…पढ़ें पूरी खबर

जशपुर । वर्तामान भारत ।

गजाधर पैकरा की रिपोर्ट

जशपुर (छत्तीसगढ़) वर्तमान भारत। जशपुर जिले में RSS के प्रमुख मोहन भागवत के 2 दिन के जशपुर प्रवास को लेकर स्वागत तथा सुरक्षा की तैयारियां जोर शोर से प्रारंभ हो गई है।

मोहन भागवत 13 नवंबर 2022 को रांची से सीधे जशपुर पहुंचकर अखिल भारतीय कल्याण आश्रम के अलग-अलग कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान वे शाम को संघ की शाखा में भी सम्मिलित होंगे।

बिरसा मुंडा प्रतिमा का माल्यार्पण एवं स्व. दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

कल्याण आश्रम द्वारा वनवासियों की हित के लिए शिक्षा स्वास्थ्य और रोजगार के कार्यक्रम का जांच भी करेंगे। मोहन भागवत रात्रि विश्राम कल्याण आश्रम में ही करेंगे। 14 नवंबर 2022 को बिरसा मुंडा प्रतिमा पर माल्यार्पण और आदिवासियों की विशाल महारैली के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा पर अनावरण करेंगे।

इस कार्यक्रम के बाद मोहन भागवत एक सभा को संबोधित करेंगे।RSS प्रमुख का आगमन को लेकर जिले में जोर शोर से तैयारियां आरंभ हो गई है।