local news

शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की स्मृति में आयोजित 22 वीं अंतर जिला कबड्डी प्रतियोगिता महिला/पुरूष के समापन समारोह में सांसद गोमती साय हुई शामिल

रायगढ़ । वर्तमान भारत ।

आशीष यादव की रिपोर्ट

रायगढ़ शहर के रामलीला मैदान में शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की स्मृति में आयोजित 22 वीं अंतर जिला कबड्डी प्रतियोगिता महिला/पुरूष के समापन समारोह में शामिल होकर महिला कबड्डी विजेता टीम कोरबा एवं उपविजेता राजनादगांव तथा पुरूष कबड्डी विजेता टीम बिलासपुर नगर एवं उप विजेता बिलासपुर जिला को पुरस्कार प्रदान करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर शहीद त्रिपाठी के पिता श्री सुभाष त्रिपाठी, माता श्रीमती आशा त्रिपाठी, रायगढ़ विधायक श्री प्रकाश नायक जी, पूर्व विधायक विजय अग्रवाल जी,श्री गुरुपाल सिंह भल्ला जी, श्री सुभाष पाण्डेय जी, श्री श्रीकांत सोमावार जी, श्री सुरेश गोयल जी, श्री रत्थू गुप्ता जी, श्री पवन शर्मा जी, श्री प्रदीप श्रृंगी जी, श्री ज्ञानू मोदी जी, श्री सौरभ चौधरी जी, श्री निकुंज शर्मा जी, श्री गोपाल कश्यप जी, श्री लल्ला देवांगन जी, श्री अभिषेक शर्मा जी सहित अन्य खेल प्रेमी उपस्थित रहे।