Latest:
local news

छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक भयंकर सड़क हादसा…स्टेट बैंक आफ इंडिया में पदस्थ 2 बैंक मैनेजरों की मौके पर मौत…2 लोग गंभीर रूप से घायल…पढ़ें पूरी खबर

जशपुर । वर्तमान भारत

गजाधर पैकरा

जशपुर (छत्तीसगढ़) वर्तमान भारत। जशपुर जिले में एक भयंकर सड़क हादसा हुआ है। सड़क हादसे में बैंक के मैनेजर दो लोगों की मौके पर ही जान चली गई है। इस सड़क हादसा में जशपुर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में पदस्थ मैनेजर अनुरंजन मिंज और कैशियर अमित कुमार की मौके पर ही जान चली गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सभी छुट्टी मना कर कार से जशपुर लौट रहे थे। इसी दरमियान रास्ते में कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस पूरा हादसा दुलदुला थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। मनोरा एसबीआई के ब्रांच मैनेजर अनुरंजन मिंज जशपुर एसबीआई में पदस्थ सुमित मिंज कर्मचारी अनमोल और रविंद्र सभी रविवार को अवकाश होने के कारण कुनकुरी गए हुए थे। सभी ने मिलकर दिन भर छुट्टियां मनाई। खाना खाया और रात के समय जशपुर लौट रहे थे। तब यह सड़क दुर्घटना हो गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस कार में 4 बैंक कर्मचारी छुट्टियां मना कर जशपुर लौट रहे थे। इस दरमियान हाईवे रोड पर यह कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। कार की रफ्तार बहुत तेज थी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही दुलदुला थाना पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई। उस दौरान कार की रफ्तार तेज थी। हादसे में मौके पर ही अनुरंजन और सुमित की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल थे।

बता दें कि जो 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन दोनों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना तुरंत ही पुलिस को दी गई थी। जिसके बाद पुलिस ने रात के वक्त ही मौके पर पहुंची। उसके बाद परिजनों को भी इस बारे में जानकारी दी गई थी। लेकिन रात के कारण शवों का पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। अगले दिन सोमवार को दोनों लाशों का पोस्टमार्टम किया गया और परिजनों को सौंप दिया गया है।