Latest:
local news

प्रेम ब्रह्मांड की तरह अनंत है..!जिसको लोग जानने का प्रयत्न करते हैं तथा करते रहेंगे..!प्रेम हथेली पर रखे पारे की तरह होता है..!प्यार को लेकर क्या कहते हैं? 25 महान विद्वानों के विचार..!आइए जानें…

वर्तमान भारत । विशेष ।

गजाधर पैकरा की रिपोर्ट

प्रेम क्या है???प्रेम ब्रह्मांड की तरह अनंत है, जिसको जानने का प्रयत्न लोग करते हैं और करते रहेंगे। प्रेम को कितने ही रचनाकारों ने अपने तरह से प्रकट किया है। प्रेम मनुष्य, पशु, पक्षी, प्रकृति, किसी से भी हो सकता है। प्रेम उन्मुक्त है, क्योंकि इसको भूत, वर्तमान, भविष्य तक सीमित नहीं किया जा सकता।

प्रेम मां-पिता- बच्चे, भाई-बहन, प्रेमी- प्रेमिका, और प्रकृति- मनुष्य को एक अदृश्य दौर से बांधे रखता है। जिसे हम कभी-कभी नकारते हैं, पर हमेशा उससे जुड़े रहते हैं। आइए जानते हैं. 25 विद्वानों के अपने-अपने विचार…

◾ प्रेम मानवता का दूसरा नाम है।- गौतम बुद्ध

◾ प्रेम करना ही जीवन की सबसे बड़ी खुशी है।- जॉर्ज सेंड

◾ प्रसन्नता ही केवल सद्गुण है, तर्क ही केवल दी है। न्याय ही केवल पूजनीय है, मानवता ही केवल धर्म है। और प्रेम ही केवल पुजारी है।- आरजी इंगरसोल

◾ प्रेम से मृत्यु अधिक बलवान है, मृत्यु जीवन से अधिक बलवान है। यह जानते हुए भी मनुष्य-मनुष्य के बीच कितनी संकुचित सीमा खींची है।- खलील जिब्रान

◾ प्रेम जीवन में ताजगी लाता है।- हेलन केलर

◾ प्रेम कभी दावा नहीं करता, वह तो हमेशा देता है। प्रेम हमेशा कष्ट सहता है। न कभी झुंझलाता है, ना बदला लेता है।- महात्मा गांधी

◾ प्रेम बलिदान सिखाता है, हिसाब नहीं सिखाता। प्रेम मस्तिष्क को नहीं, हृदय को छूता है।- अज्ञात

◾ सभी प्रेम परिवर्तित होते हैं। और उन में बदलाव आता है। आप हर समय प्रेम में रह सकते हैं।- जूली एंटूज

◾ अकेले पैदा हुए,अकेले जिए, अकेले ही मर जाएंगे। हम अकेले नहीं, ऐसा भ्रम जाल सिर्फ प्रेम और दोस्ती के माध्यम से रचा जाता है।- आर्सन वेलैस

◾ प्रेम एक पिंजरा है जहां सिर्फ प्रकाश ही प्रकाश दिखाई देता है, परछाई नहीं।- पाउलो कोएलो

◾ प्रेम एक दान है,भिक्षा नहीं। प्रेम एक मांग है, भेंट है। प्रेम भिखारी नहीं,सम्राट है। जो मांगता है, उसे जो मांगता है, उसे प्रेम मिलता है।- ओशो

◾ दीवानेपन की हद तक प्रेम करना पागलपन होता है, और प्रेम को व्यक्त करने के लिए इसे अलौकिक माध्यम माना जाता है।- एफ. सेगन

◾ कबीरा यह घर प्रेम का, खाला का घर नाहीं, सीस उतारे हाथ धर पसे घर माहीं..।- कबीर

◾ सच्चा प्रेम जगह और समय देखकर नहीं होता, यह तो आकस्मिक रूप से है स्पंदनसील पल में होता है।- सराह डेसेन

◾ प्रेम का रास्ता किसी चीज के गुम होने की अनुभूति कराता है।- जीके चेस्टरसन

◾ बल और शक्ति की आज्ञा टालना आसान है, मगर प्यार कि आज्ञा टालना – आसान नहीं।- सुदर्शन

◾ भावनाओं को प्रेमसागर चारों तरफ व्यय से भरा हुआ है।- थॉमस रॉबर्ट डेवर

◾ मानव अस्तित्व की समस्या का संतोषजनक और समझदारी भरा जवाब सिर्फ प्रेम है।- एरिक फ्रॉम

◾प्रेम हथेली पर रखे पारे की तरह होता है, मुट्ठी खोलने पर रहता है और भींचने पर निकल जाता है।- डोरोथी पार्कर

◾दो व्यक्तियों की मुलाकात दो रासायनिक पदार्थों की तरह होती है, कोई भी प्रतिक्रिया दोनों को परिवर्तित करती है।- कार्ल युंग

◾पुरुष का प्यार उसके जीवन की एक भिन्न वस्तु है, परंतु नारी के लिए प्यार उसका सारा जीवन है।- बायरन

◾ कोई भीतरी कारण ही पदार्थों को परस्पर मिलाता है, बाहरी गुणों पर प्रीति आश्रित नहीं होती।- भवभूति उ.

◾ प्रेम संवेदना से ज्यादा कुछ नहीं है लेकिन प्रेम प्रतिबद्धता से अधिक है।- सिनक्लेर बी फग्रयसुन

◾सुनना, बोलना, प्रार्थना, देना, बांटना, विश्वास, माफी, वादा, आनंद, जवाब यह प्रेम की 10 माध्यम हैं।- विल स्मिथ

◾ जहां प्रेम का फल दुख होता हुआ दिखाई दे वहां समझो कि आसक्ती है।- हरीभाऊ उपाध्याय