Latest:
ज्योतिष

27 नवंबर 2022 लव राशिफल : इस राशि वाले के दांपत्य जीवन में पति-पत्नी से मनमुटाव की संभावना… इस राशि वालों को अचानक अपने लव पार्टनर से मिलन की संभावना…और इस राशि वालों का दिन रोमांस से भरपूर रहने वाला है,हालांकि…जाने आज का लव राशिफल

वर्तमान भारत । ज्योतिष ।

संकलन – गजाधर पैकरा

मेष लव राशिफल

लव लाइफ में पार्टनर के चुनाव के लिए माता-पिता से सलाह ले सकते हैैं। आज प्रेमिका को खुश करने के लिए उसकी सभी बात मानें। दांपत्य जीवन में पत्नी से मनमुटाव रहेगा। प्रेम संबंध विवाह में बदलने के योग बन रहे हैं।

वृषभ लव राशिफल

मन विचलित रहेगा। आपको ऐसा लगेगा, जैसे कोई धोखा दे रहा है। सही बात जानने के लिए सोशल इंटरेक्शन का सहारा लें। प्रेमी के साथ यात्रा करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। अविवाहितों के लिए विवाह की संभावना योग है।

मिथुन लव राशिफल

आज का दिन प्रेम संबंधों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। दूसरी विवाह करने की सोच रहे व्यक्तियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अचानक आपकी लव पार्टनर से मिलन हो सकती है। पत्नी स्वास्थ्य की चिंता करें।

कर्क लव राशिफल

घर में शहनाई बज सकती है। शादी के लिए अच्छा वक्त चल रहा है। आज आपको अपने प्रिय की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। अपनी भावनाओं को जाहिर करने के लिए आप सोशल मीडिया का सहारा ले सकते हैं।

सिंह लव राशिफल

लव लाइफ में पार्टनर के चुनाव के लिए माता-पिता की सलाह लें सकते हैं। आज प्रेमिका को खुश करने के लिए उसकी प्रत्येक बात को मानना पड़ेगा। दांपत्य जीवन में पत्नी से मनमुटाव रहेगा। प्रेम संबंध, विवाह में बदलने के योग बन रहे हैं।

कन्या लव राशिफल

आज अपने प्रेमी से प्यार का इजहार करने का दिन है। अवसर का लाभ उठाएं। जिन लोगों के विवाह की बात चल रही है। उन्हें सफलता हाथ लगेगी। ससुराल पक्ष से परेशानियां आ सकती है।

तुला लव राशिफल

आज का दिन रोमांस से भरपूर रहने वाला है। हालांकि किसी बात पर प्रेमिका से अनबन हो सकती है। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। माता-पिता शादी के लिए दबाव बना सकते हैं। वर्कप्लेस पर कोई नया पार्टनर लव लाइफ में शामिल होगा।

वृश्चिक लव राशिफल

प्रेमी पर विश्वास करें। आपकी उदासीनता उसके दिल को तोड़ सकती है। पुराने रिश्ते पर भरोसा करें। सहकर्मी के साथ यात्रा करनी पड़ सकती है। नए प्रेम संबंध भी बनने के योग बन रहे हैं।

धनु लव राशिफल

आज आप अपने लव पार्टनर के साथ मार्केटिंग के लिए जा सकते हैं। जो आपकी लव लाइफ के लिए अच्छा साबित होगा। प्रेमी की ओर से प्रेम भरा संदेश मिलेगा। विवाहिता को संतान प्राप्ति के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन में मधुरता और मिठास लाने के लिए पत्नी के साथ अच्छे व्यवहार करें।

मकर लव राशिफल

आज वैवाहिक संबंधों में मन की इच्छा पूर्ण हो सकती है। आज का दिन संभल कर चलने का है। प्रत्येक बात को हल्के में ना लें। दांपत्य जिंदगी में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव हो सकते हैं। परिवार सुख शांति से परिपूर्ण रहेगी।

कुंभ लव राशिफल

आज लव लाइफ में खर्च ज्यादा बढ़ने की संभावना है। पत्नी से बेवजह के बाद विवाद से बच कर रहें। इससे दांपत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी। प्रेमिका के साथ रोमांस को लेकर दुविधा में रहेंगे। नवविवाहिता को खुशखबरी मिलने वाली है।

मीन लव राशिफल

नए प्रेम संबंध बनने के योग हैं। मन प्रेम से परिपूर्ण रहेगा। अपने प्रेमी को ढेर सारा प्यार देंगे। परिवार में शुभ कार्य होने की संभावना है। जिससे आपकी खर्चे बढ़ेंगे। प्रेमी को खुश करने के लिए कोई मंहगा तोहफा खरीदें। आज के दिन प्रेम संबंधों को पारिवारिक संबंधों से अधिक महत्व दिया जाएगा।

डिस्क्लेमर-:
यहां दी गई समस्त जानकारी सामान्य मान्यताओं एवं जानकारियों पर आधारित है. इसकी “वर्तमान भारत” पुष्टि नहीं करता है।