Politics

भारत जोड़ो यात्रा अभियान में शामिल हुए हरीश मिश्रा ………….लिया वरिष्ठ कांग्रेसियों का आशीर्वाद, कहा संगठन सर्वोपरि है

कुसमी ( बलरामपुर) । वर्तमान भारत।

कुसमी से अमित सिंह की रिपोर्ट


भारत जोड़ो यात्रा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा शुरू किया गया एक जन आंदोलन है ,जिसका उद्देश्य नई दिल्ली में भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की कथित विभाजन कारी राजनीति के खिलाफ देश को एकजुट करना है l राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कश्मीर का जानी है, आज तलक भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में है प्रदेश में सोमवार को भारत जोड़ो यात्रा का छठा दिन है, यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने इंदौर में अपना रंग जमा दिया। इसी कड़ी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुसमी के अध्यक्ष एवं जनपद पंचायत कुसमी के उपाध्यक्ष हरीश मिश्रा भी संगठन के निर्देशानुसार आंदोलन में शामिल हुए ,उन्होंने चर्चा अनुसार बताया कि देश में बढ़ रहे महंगाई ,बेरोजगारी दर ,भय एवं सुरक्षा के खिलाफ लड़ाई लड़ने के जब सारे संवैधानिक रास्ते बंद हो गए तब हमारे नेता राहुल गांधी ने लोगों से सीधा संवाद करने और देश से महंगाई, बेरोजगारी दर खत्म करने में, धार्मिक मूल्यों की रक्षा करने के उद्देश्य से कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3500 किलोमीटर की भारत यात्रा आरंभ की ।

संविधान दिवस के दिन दिनांक 26/11/ 2022 को जिला खरगोन (मध्य प्रदेश) के ग्राम मोटक्का से उमरिया चौकी होते मैयापुर डेम टेंपल तक श्री राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश, सरगुजा महाराजा टी.एस.सिंहदेव मंत्री छत्तीसगढ़ शासन ,मोहन मरकाम अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमिटी छत्तीसगढ़, प्रेमसाय सिंह टेकाम मंत्री छत्तीसगढ़,समाजसेवी योगेंद्र यादव ,कन्हैया कुमार ,वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा, संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े, छत्तीसगढ़ मेडिकल बोर्ड के अध्यक्ष डॉ प्रीतम राम, श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सफी अहमद, सामरी विधानसभा के वरिष्ठ कांग्रेसी के. पी. सिंहदेव , सरगुजा जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता ,युवा कांग्रेस सामरी विधानसभा के महासचिव वेदांत भारती एवं छत्तीसगढ़ के प्रमुख कांग्रेसी जनों के साथ शामिल होने का अवसर मिला।