Latest:
Politics

“भारत जोड़ो यात्रा” की कामयाबी को देखते हुए कांग्रेस अब “हाथ से हाथ जोड़ो” अभियान चलाने की तैयारी…पढ़ें पूरी खबर

गजाधर पैकरा की रिर्पोट

नई दिल्ली। वर्तमान भारत। कांग्रेस का अधिवेशन फरवरी में आयोजित किया जाएगा। इसका आयोजन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में होगा। इसके अलावा “भारत जोड़ो यात्रा” की कामयाबी को देखते हुए अब कांग्रेस एक नया अभियान “हाथ से हाथ जोड़ो अभियान” आरंभ करेंगी।

इस अभियान का मकसद लोगों को पार्टी की नीतियों से जोड़ने और सरकार की गलत नीतियों के बारे में बताना है। यह जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद केसी वेणुगोपाल ने दी।

केसी वेणुगोपाल ने रविवार को कहा आज कांग्रेस संचालन समिति की बैठक में हमने दो बातों पर महत्वपूर्ण चर्चा की। पहला हमारी पार्टी का पूर्ण अधिवेशन होना है जिसे हमने फरवरी के दूसरे पखवाड़े में आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह तीन दिवसीय सत्र होगा। जो रायपुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित की जाएगी।

कांग्रेस सांसद ने आगे कहा दूसरा हमने भारत जोड़ो यात्रा के लिए भविष्य की कार्यवाही की समीक्षा की और चर्चा की। हमने 26 जनवरी से बड़े पैमाने पर “हाथ से हाथ जोड़ो अभियान” चलाने का फैसला किया है। यह 2 महीने तक चलने वाला लंबा अभियान होगा।

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने यह भी जानकारी दी कि प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में 2023 में 2 महीने के लिए महिला मार्च शुरू किया जाएगा। यह मार्च देश के सभी राज्यों की राजधानी में 26 जनवरी 2023 से 26 मार्च 2023 तक आयोजित किया जाएगा।

गौर करने वाली बात यह है कि यह यात्रा तब आरंभ की जाएगी। जब राहुल गांधी की “भारत जोड़ो यात्रा” समाप्त हो जाएगी।