local news

“बीती रात.., कुएं में गिरा एक गजराज.!” ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने की कड़ी मशक्कत…अब सुरक्षित है गजराज…पढ़ें पूरी समाचार

जशपुर । वर्तमान भारत

गजाधर पैकरा

पत्थलगांव। जशपुर (छत्तीसगढ़) वर्तमान भारत प्रदेश की जशपुर जिले के पत्थलगांव वन परीक्षेत्र के पास बीती रात एक गजराज कुएं में गिर गया। मौके पर पहुंचकर वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू प्रारंभ किया। फिर ग्रामीणों और वन विभाग टीम की कड़ी मशक्कत के बाद गजराज का रेस्क्यू कर उसे कुएं से सुरक्षित बाहर निकाला गया। यह पुर्ण मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है।

दरअसल विकास के नाम पर जंगल का विनाश हो रहा है। इस कारण से कई वन्य जीव जंतु गांव की तरफ अपना रुख मोड़ रहे हैं। इस कारण से ही हाथियों का समूह जगह-जगह विचरण कर रहे हैं।

मंगलवार की देर रात को गजराजों का समूह पत्थलगांव के कटंगजोर गांव में घुस आए। भूखे प्यासे करीब 8 से 10 आक्रोशित गजराजों का समूह गांव के रास्ते से गुजर रहा था। इसी दौरान एक गजराज खेत में बने हुए कुएं में गिर गया और समूह के अन्य गजराज जंगल की तरफ रवाना हो गए।

जब सुबह हुई तो इसकी जानकारी ग्रामीणों को प्राप्त हुई। उन्होंने वन विभाग की टीम को इसकी जानकारी दी। जिसके पश्चात मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ किया गया। ग्रामीणों और वन विभाग की टीम के कड़ी मशक्कत के पश्चात कुएं में गिरे हुए गजराज को सुरक्षित बाहर निकाला गया।