Latest:
Trending News

Joint Pain in Winter : जोड़ों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए…सोयाबीन तेल की करें मालिश…जाने सही क्या है तरीका

वर्तमान भारत। हेल्थ

लेख – गजाधर पैकरा

Joint Pain in Winter : सर्दियों के दिनों में ठंड बढ़ने के कारण मांसपेशियों में ऐंठन महसूस होती है। कुछ लोगों को यह लक्षण केवल सर्दियों में नजर आता है। चलने में दर्द और अकड़न का कारण विटामिन डी की कमी भी हो सकती है। शीतलहर और कोहरे से ढके दिनों में सूरज की रोशनी नहीं मिल पाती। इस कारण से लोगों को जोड़ों में तेज दर्द उठता है। अगर आपकी हड्डियां कमजोर हैं तो यह दर्द आपको और भी ज्यादा परेशान कर सकता है।

शरीर में रक्त प्रवाह बिगड़ जाने के कारण भी घुटनों में दर्द की समस्या होती है। दर्द के साथ-साथ घुटनों में सूजन और दर्द भी उठ सकता है। जोड़ों के दर्द का इलाज ढूंढ रहे हैं तो सोयाबीन तेल की मदद ले सकते हैं। इस तेल की मालिश करने से घुटनों का दर्द काफी हद तक ठीक हो जाता है। आगे जानते हैं जोड़ों की मालिश करने का सही तरीका…

जोड़ों के लिए क्यों फायदेमंद है सोयाबीन तेल की मालिश

सोयाबीन आयल वनस्पति तेल है। इसे सोयाबीन के बीजों से निकाला जाता है। इसमें एंटीइन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं। इन गुणों के कारण सर्दियों में जोड़ों के दर्द से छुटकारा दिलाने में सोयाबीन तेल फायदेमंद साबित होता है। जिन लोगों को जोड़ों में सूजन की समस्या है। उन्हें भी सोयाबीन तेल का उपयोग करना चाहिए। अर्थराइटिस में होने वाले दर्द को दूर करने के लिए सोयाबीन तेल की मालिश से दर्द को राहत मिलती है। हड्डी के स्वास्थ्य के लिए सोयाबीन तेल की मालिश फायदेमंद मानी जाती है। सोयाबीन तेल में आइसोफ्लेफान केमिकल कंपाउंड होता है। इससे ऑक्सीडेटिव संतुलन को बनाए रखने में सहायता करती है। जिससे आस्टियोपोरोसिस से बच सकते हैं।

सोयाबीन तेल की मालिश जोड़ों पर कैसे करें?

▪️ सोयाबीन तेल को हल्का गुनगुना कर लें और जोड़ों की मालिश करें। इससे दर्द में काफी राहत मिलेगी।

▪️ दो से तीन चम्मच सोयाबीन तेल में दो कलियां लहसून की डालें और उसे हल्का गर्म करें।

▪️ फिर ठंडा होने के बाद जोड़ो और पैरों पर इस तेल की मालिश करें।

▪️ तेल की मालिश करते समय त्वचा को रगड़ने से बचें। ऐसा करने से त्वचा लाल हो जाती है।

▪️ सोयाबीन तेल की मालिश रात को सोते समय करेंगे तो ज्यादा फायदेमंद होगा।

कितनी देर मालिश करना चाहिए?

सभी की त्वचा अलग होती है। इसलिए यह कह पाना मुश्किल है कि आप को कितनी देर तक मालिश करनी चाहिए। हालांकि मालिश तब तक करें। जब तक त्वचा तेल को एब्सॉर्ब ना कर ले। मालिश की शुरुआत पैरों से कर रहे हैं तो नीचे से ऊपर की ओर बढ़े। पहले पैरों के तलवे, उंगली, फिर पिंडी, जांघ और उसके बाद घुटने, पेट, कमर, कंधे पर मालिश करें। इससे रक्त प्रवाह ऊपर की ओर होता है, और इसे मालिश का सही तरीका माना जाता है।

टिप-: सर्दियों में घुटनों का दर्द सताए तो ऊपर बताए तरीके से सोयाबीन तेल की मालिश करें।