Latest:
Event More News

लड़का-लड़की का चलती मोटरसाइकिल पर रोमांस…लड़की युवक की गोद में बैठे,बाहों में लिए, गले लगाए,Kiss करती आ रही नजर…पढ़ें पूरी खबर

दुर्ग/ भिलाई । वर्तमान भारत ।

गजाधर पैकरा की रिपोर्ट

दुर्ग/भिलाई (छत्तीसगढ़) वर्तमान भारत। प्रदेश के दुर्ग से यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रही है। इस वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़का लड़की बीच सड़क पर चलती मोटरसाइकिल पर रोमांटिक मूड में रोमांस करते नजर आ रहे हैं। यह मामला छत्तीसगढ़ भिलाई का है। जिसे संस्कृति धानी भी कहा जा रहा है। जहां सभ्यता और संस्कृति की जमकर हवा हवा हो रही है।

वीडियो में एक लड़का और लड़की चलती मोटरसाइकिल पर रोमांटिक अंदाज में दिखाई पड़ रहे हैं। जहां लड़का बाइक चला रहा है और लड़की बाइक की टंकी पर लड़के की तरफ मुंह करके बैठी हुई है। लड़की लड़के को गले से लगाकर किस करती नजर आ रही है।

ट्रैफिक नियम के अनुसार लड़की को हेलमेट पहनकर बाइक पर लड़के के पीछे सीट पर बैठना चाहिए। लेकिन लड़की युवक की गोद में बैठ कर, उसे बाहों में भर कर, गले लगाते हुए किस करती नजर आ रही है।

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह 9:50 बजे बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर यह लड़का लड़की भिलाई के जयंती स्टेडियम के पीछे वाले रास्ते से निकले। उसके पीछे कई स्कूटर और मोटरसाइकिल चालक वीडियो बना रहे थे। लड़की ने अपना चेहरा लड़के के जैकेट से छिपा रखा था। दोनों ग्लोब चौक से सेक्टर 8 फ्लाईओवर होते हुए नेहरू नगर भेलवा तालाब के आगे कुछ देर रुके। इसके पश्चात वहां से स्मृति नगर के एक रेस्टोरेंट में चले गए।

इस लड़का लड़की को बीच सड़क में जिसने भी देखा वह दंग रह गया। कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बना कर मोबाइल में कैद कर लिया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार इससे पूर्व भी लखनऊ में भी इसी तरह का मामला सामने आया था। जहां नाबालिक लड़की के साथ लड़के ने मोटरसाइकिल पर रोमांस करते नजर आए थे। इस मामले में पुलिस ने लड़के के विरुद्ध एक्शन लेते हुए गिरफ्तार किया गया था।