Event More News

काशी के युवा नशामुक्त भारत यात्रा पर 40 दिनों के लिए निकलेंगे…

वाराणसी । वर्तमान भारत ।

कितना दुर्भाग्यपूर्ण है कि हिंदुस्तान के युवाओं का एक बडा तबका नशे की जद में है। यह किसी भी देश के लिए एक त्रासदी जैसा है। जैसा कि आपको ज्ञात हो कि युवा इस देश के समृद्ध संसाधन है। क्योंकि यह देश पूरी दुनिया को सबसे आवश्यक संसाधन यानी श्रम संसाधन निर्यात करता है। दुनिया के नामचीन संस्थानों की रीढ़ हिंदुस्तान के युवा होते हैं। मगर दुर्भाग्य से हिंदुस्तान की सबसे बड़ी श्रम संसाधन यानी युवा पीढ़ी किसी न किसी प्रकार के नशे का शिकार हो रही है। एक चौथाई से भी अधिक युवा विभिन्न प्रकार के नशों में लिप्त हो चुके हैं, ये हिंदुस्तान जैसे किसी देश के लिए एक विकराल त्रासदी से कम कुछ भी नहीं है।


आगामी 24 जनवरी से शुरू हो रही काशियाना फाउंडेशन की यात्रा अपनी इस अभियान के जरिए देश की करीब 5 करोड़ आबादी को नशे से दूर रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाएगी। इस अभियान के जरिए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि भारत की भावी पीढ़ियां, सुसंस्कृत, शिक्षित,सभ्य और शारीरिक तौर पर मजबूत रहें। काशियाना फाउंडेशन के संस्थापक सुमीत सिंह जी के नेतृत्व में वाराणसी से दिनांक 24 जनवरी 2023 से 07 मार्च 2023, 40 दिन एवं 20 से अधिक राज्यों में काशियाना फाउंडेशन के तत्वाधान में नशामुक्त भारत यात्रा निकाली जाएगी।
काशियाना फाउंडेशन के संस्थापक सुमित सिंह कहते हैं कि भारत को विश्व गुरु बनाने से पहले नशा मुक्त बनाना सबसे आवश्यक है। ऐसा करके ही देश की सकारात्मक ऊर्जा को उचित दिशा में ले जाया जा सकता है।
फाउंडेशन के लक्ष्य को इंगित करते हुए सुमित सिंह के अनुसार, भारत का प्रत्येक युवा दुनिया की निगाह में एक ओपिनियन लीडर की भूमिका में रहे। भारत के युवाओं का मानसिक और सामाजिक चरित्र निर्माण दुनिया के लिए मिसाल बन सके। यह तभी संभव होगा जब हम नशे के विरुद्ध देश की जागरूकता को चरम पर ले जाने में कामयाब हो जायेंगे। यह यात्रा एक धर्मयज्ञ है, जिसमें समाज की हर पीढ़ी की सहभागिता सुनिश्चित करना बेहद जरूरी और सामयिक है।
सुमित के मुताबिक, जिस दिन हिंदुस्तान के प्रत्येक परिवार में नशे के विरुद्ध पूर्ण जागरूकता आ जाएगी, उस क्षण काशियाना फाउंडेशन का यह धर्म यज्ञ अपने अभियान को सफल मानेगा। फाउंडेशन समाज में नशे के खिलाफ तब तक जागरूकता अभियान चलाएगा, जबतक कि इसकी जरूरत महसूस होगी।
काशियाना आज बीते आठ वर्षों से नशामुक्ति के लिए अनवरत रूप से सामाजिक कार्य कर रही है। लोगों का अभियान के प्रति उत्साह और जागरूकता इस यात्रा की जड है।
यात्रा में मुख्य रूप से संस्था के 12 सदस्यीय समूह जा रही है जिसमे संस्था के अध्यक्ष सुमीत सिंह,उपाध्यक्ष आशीष गुप्ता, अनूप झा, भावेश सेठ , सह सचिव देवेश सिंह, बृजेश चौधरी, प्रवीण तिवारी, आकाश देवराज, सदस्य आशीष राय एवं आशीष कुमार मुख्य रूप से यात्रा में रहेंगे।

कार्यक्रम स्थल : अस्सी घाट ( सुबह ए बनारस )

कार्यक्रम समय : प्रातः 10 बजे

विशेष जानकारी के लिए संपर्क करें –

सुमीत सिंह ( संस्थपक, काशियाना फाउंडेशन )
7518452222, 8931-837527