उमाशंकर उपाध्याय बने भाजपा किसान मोर्चा सरगुजा के जिलाध्यक्ष
अंबिकापुर। वर्तमान भारत ।
इरफान सिद्दीकी की रिपोर्ट
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव की अनुमति से प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय एवं भाजपा किसान मोर्चा छ.ग. पवन साहू की सहमति से भाजपा सरगुजा के जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने उमाशंकर उपाध्याय निवासी ग्राम बरगीडीह, वि०ख० : लुण्ड्रा को भाजपा किसान मोर्चा सरगुजा के जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। उक्ताशय की जानकारी जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने दी।