Latest:
Event More News

जंगलों को जलने से बचाने के लिए वन विभाग ने शुरू की तैयारी…सभी बीटों में अग्नि रक्षकों की नियुक्ति…पढ़ें पूरी खबर

गजाधर पैकरा की रिपोर्ट

जशपुर (छत्तीसगढ़) वर्तमान भारत। जिले में जंगलों को जलने की रोकथाम हेतु वन विभाग ने पूर्ण तैयारी प्रारंभ कर दी है। वन विभाग ने जिले के सभी बीटों में अग्नि रक्षकों की नियुक्ति करने के साथ ही सामाजिक कार्यकर्ताओं से मदद ले रही है।

वन विभाग हरियाली की बचाव हेतु सोशल मीडिया का भी अच्छे से प्रयोग करने की रणनीति तैयार करने में जुटी हुई है। वन मंडल अधिकारी जितेंद्र उपाध्याय ने बताया कि गर्मी में जंगल क्षेत्रों में लगने वाली आग की समस्या से निजात पाना बड़ी चुनौती है।

आगे उन्होंने कहा कि जंगलों में आग लगने से निजात पाने हेतु जिले के सभी 130 बीट में अग्नि रक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि अग्नि रक्षकों को जंगल में आग लगने की तत्काल सूचना देने की सख्त हिदायत दी गई है।

साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य कर रहे कार्यकर्ताओं तथा सामाजिक संगठनों से भी मदद लेने के लिए विचार विमर्श की जा रही है।