छत्तीसगढ़ के केंद्रीय विद्यालयों में भर्ती प्रक्रिया शुरू…जिन-जिन जिलों के केंद्रीय विद्यालयों में भर्तियां होंगी…देखें जिलेवार…पढ़ें पूरी समाचार
गजाधर पैकरा की विशेष रिपोर्ट
रायपुर। वर्तमान भारत। प्रदेश के केंद्रीय विद्यालयों में भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। प्रदेश के जिन जिन जिलों के केंद्रीय विद्यालयों में यह भर्तियां होनी है। उनमें जांजगीर-चांपा, कांकेर, जशपुर और जगदलपुर शामिल है।
बता दें कि यह भर्ती वाल्क-इन-इंटरव्यूव के माध्यम से होंगी। यह सभी भर्ती अंशकालीन शिक्षक के तौर पर होगी।
अगर बात करें कांकेर की तो यहां की केंद्रीय विद्यालय में कंप्यूटर शिक्षक, कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर, क्रीडा शिक्षक, नर्स, स्पेशल एजुकेटर और काउंसलर के लिए साक्षात्कार होगा।
इसी तरह पीजीटी शिक्षकों के लिए हिंदी, गणित, अंग्रेजी, भौतिकी, भूगोल, अर्थशास्त्र जबकि टीजीटी में संस्कृत, हिंदी, गणित और अंग्रेजी माध्यम के लिए शिक्षकों का साक्षात्कार होगा।
इसी प्रकार जांजगीर-चांपा, जगदलपुर और जशपुर के केंद्रीय विद्यालयों में साक्षात्कार लिया जाएगा। यह इंटरव्यूव आगामी 10 मार्च को संपन्न होगा।
यहां के रिक्तियां, विषय, आहर्ता, समय, की जानकारी के लिए केंद्रीय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन किया जा सकता है।