उफ्फ!! ये मोहब्बत…घर पर नहीं है कोई, आ जाओ… 10वीं की छात्रा ने प्रेमी को बुलाया और फिर…पढ़ें पूरी खबर
गजाधर पैकरा की खास रिपोर्ट
बिहार। वर्तमान भारत। बिहार में एक दसवीं का छात्र जब प्रेमिका की बुलाने पर उसके घर पहुंचा तो वहां उसके साथ कुछ ऐसा हो गया। जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता था। लड़का और लड़की एक ही कक्षा में पढ़ते थे। जहां दोनों की मुलाकात हुई और फिर धीरे धीरे प्यार को बढ़ाने लगे।
दोनों क्लास के बाद छुप-छुपकर मिलते और प्यार भरी बातें करते। एक दिन लड़की ने लड़के को फोन किया कि घर पर कोई नहीं हैं। वह आ जाए। लड़का भी बिना कुछ सोचे समझे प्रेमिका के घर पहुंच गया। रास्ते भर में प्यार के सपने में गोता लगाते हुए, जब लड़का प्रेमिका के घर पहुंचा तो वहां उसका सामना प्रेमिका के पिता और उसके भाई से हो गया।
लड़की के पिता और भाई ने पहले तो लड़के को पकड़ा और जमकर उसकी पिटाई कर दी। उसकी इतनी पिटाई हुई कि लड़के की मौत मौके पर ही हो गई। इसके पश्चात लाश को रात में कुछ घंटों तक घर में ही रखे रहे। तत्पश्चात लाश को दोनों ने गंगा में ले जाकर फेंक दिया।
लड़के को जब प्रेमिका के भाई और पिता पीट रहे थे। तब लड़की उन दोनों के सामने गिड़गिड़ा रही थी। वह लड़के को छोड़ देने की गुजारिश करती रही। लेकिन पिता और भाई में तो गुस्सा सवार था। प्रेमिका की बातों का दोनों के दिल पर कुछ भी असर नहीं हुआ।
उधर लड़का जब घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने पुलिस में शिकायत की। जिसके पश्चात मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस प्रेमिका तक पहुंची। और फिर इस हत्याकांड का खुलासा हुआ। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।