Event More News

अनोखा विरोध – प्रदर्शन: स्वास्थ्य मंत्री टी. एस. सिंहदेव के बयान के विरोध में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मुड़ाया अपना सिर

अंबिकापुर । वर्तमान भारत ।

दिनेश मिश्रा की रिपोर्ट

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बयान के खिलाफ अंबिकापुर में सोमवार को अनोखे तरीके से विरोध-प्रदर्शन किया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सिंहदेव के उस बयान का विरोध किया, जिसमें उन्होंने बिलासपुर में AIIMS खोलने की बात कही थी। सरगुजा की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए भाजयुमो ने विरोध-प्रदर्शन करते हुए अपना मुंडन कराया।

सिंहदेव को विकास विरोधी बताते हुए नारेबाजी

कल यानी बीते सोमवार को अंबिकापुर के स्थानीय संगम चौक पर आयोजित इस अनोखे विरोध-प्रदर्शन में भाजयुमो पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री को विकास विरोधी बताते हुए जमकर नारेबाजी की। भाजयुमो जिलाध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर के नेतृत्व में ये विरोध-प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य भारत सिंह सिसोदिया, भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता और भाजपा के वरिष्ठ नेता त्रिलोक कपूर कुशवाहा मौजूद रहे। इन नेताओं की मौजूदगी में भाजयुमो पदाधिकारियों ने अपना सिर मुंडवाकर कराकर तीखा विरोध जताया।

स्वास्थ्यमंत्र को संभाग के नागरिकों की फिक्र नहीं

सिंहदेव के बायान का विरोध करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि सरगुजा संभाग से आने वाले स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को यहां रहने वाली आम जनता की कोई फिक्र नहीं है। बिलासपुर क्षेत्र जहां पहले से अपोलो और सर्व सुविधायुक्त मेडिकल कॉलेज सिम्स जैसे अस्पताल पहले से मौजूद हैं, वहां एम्स बनाने की स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की बात सरगुजा के जनता की उम्मीदों के साथ कुठाराघात है।इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि सरगुजा संभाग अपने इकलौते असुविधायुक्त मेडिकल कॉलेज के भरोसे जन स्वास्थ्य सुविधाओं का बोझ ढो रहा है, जबकि स्थानीय विधायक स्वास्थ्य मंत्री हैं, फिर भी उनके जन कल्याण की सूची में सरगुजा कहीं नहीं है। सरगुजा की जनता अपने साथ हुए धोखे का हिसाब जरूर लेगी। कार्यक्रम को एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कैलाश मिश्रा, भाजपा नगर मंडल महामंत्री दीपक तोमर, रोचक गुप्ता, वीर सोनी, चंदन शुक्ला, शोलू सिंह, दिगंबर यादव, दिव्यांशु गुप्ता और सुनील यादव ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन पत्र भी सौंपा गया, जिसमें वनांचल क्षेत्र सरगुजा में एम्स खोलने की मांग की गई। कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो जिला महामंत्री संजीव वर्मा ने किया।

सरगुजा को ही भूल जाते हैं स्वास्थ्य मंत्री

भाजयुमो जिलाध्यक्ष विश्व विजय तोमर ने कहा कि छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के कार्यकाल में अंबिकापुर में एक बेबस पिता अपनी बेटी के शव को कंधे पर ले जाता है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से 4 मासूम शिशुओं की मृत्यु हो जाती है, ऐसे में जब एम्स जैसे संस्थान खुलने की बात होती है, तो स्वास्थ्य मंत्री अपना गृह क्षेत्र सरगुजा ही भूल जाते हैं।

मुंडन कार्यक्रम में ये रहे शामिल

इस विरोध – प्रदर्शन में राज बहादुर शास्त्री, अमोघ कश्यप, अभिषेक सिंह, अनिरुद्ध मिश्रा, अनुराग शुक्ला, मनीष दुबे, शानु कश्यप, मार्कंडेय तिवारी, मनोज सोनी, विनाल गुप्ता, दीपक यादव, दिव्यांशु केशरी, गोलू यादव, श्रीधर केशरी, गोल्डी सिंह, निशांत गुप्ता, अविनाश कुशवाहा, सौरभ मिश्रा, शुभम अग्रवाल, प्रिंस चौबे, राहुल दुबे, भोलू सिंह सेंगर, केवल यादव, विनय ठाकुर और अभय पैकरा सहित अन्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।