Latest:
Event More News

• होलिका दहन, शबे ए बारात एवं होली पर्व पर 300 से अधिक पुलिस अधिकारी कर्मचारी रहेंगे तैनात • शांति एवं सुरक्षा व्यस्था बनाय रखने हेतु फ्लैग मार्च निकालकर हुड़दंगियो को दी गई सख्त हिदायत• सुरक्षा व्यवस्था हेतु 34 फिक्स पिकेट,12 पेट्रोलिंग पार्टी 08 बाइक पेट्रोलिंग सहित महिला गस्ती दल भी रहेगी सक्रिय • तीन सवारी, नाबालिगो द्वारा वाहन चलाने पर, शराब पीकर वाहन चलाने पर दी गई सख्त कार्यवाही करने के आदेश • अश्लील गानो, विवादित गानों पर पुलिस एवं प्रशासन की रहेगी पैनी नजर• आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था बनाय रखने हेतु थाना प्रभारी कोतवाली को जिला अस्पताल से समन्वय बनाए रखने हेतु किया गया निर्देशित

इरफान सिद्दीकी की रिपोर्ट

प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष जिले में दिनांक 07/03/23 को होलिका दहन एवं दिनांक 08/03/23 को होली (रंगोत्सव) का पर्व मनाया जाना है तथा दिनांक 07/03/23 को ही शब-ए-बारात का पर्व भी मनाया जायेगा, इन त्योहारों को जिला मुख्यालय अम्बिकापुर में काफी वृहद पैमाने पर मनाया जाता है,इस अवसर पर क़ानून व्यवस्था बनाय रखने शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने हेतु पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के सतत मार्गदर्शन मे कलेक्टर सरगुजा श्री कुंदन कुमार (भा.प्र.से.)पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन मे सरगुजा पुलिस द्वारा त्योहारों के मद्देनजर फ्लैग मार्च निकालकर हुड़दंगियो को सख्त कार्यवाही करने की हिदायत दी गई हैं इसके साथ ही असामाजिक तत्वों पर लगातार कार्यवाही कर कड़े सुरक्षा प्रबंध करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए हैं।

फ्लैग मार्च से पूर्व पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा तीन सवारी वाहन चालकों पर, नाबालिगो द्वारा वाहन चलाने पर, शराब पीकर वाहन चलाने वालो पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश जारी किये गए हैं साथ ही अश्लील गानो, विवादित गाना बजाने वालो पर विधिवत कार्यवाही कर डीजे जप्त कर कार्यवाही करने जे निर्देश दिए गए हैं, थाना प्रभारी कोतवाली को आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था बनाय रखने हेतु जिला अस्पताल मे सम्बंधित डॉक्टरो से समन्वय बनाए रखकर उचित व्यवस्था बनाय रखने के निर्देश दिए गए हैं, महिलाओ की सुरक्षा व्यवस्था हेतु महिला गस्ती दल लगातार पेट्रोलिंग कर किसी भी अप्रिये घटना को होने से रोकेगी।

शहर मे शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु 34 फिक्स पिकेट,12 चार पहिया पेट्रोलिंग,08 बाइक पेट्रोलिंग लगातार पेट्रोलिंग करेगी 300 अधिकारियो कर्मचारियों के द्वारा जिले मे प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था बनाय रखने हेतु दिशा निर्देश दिया गया हैं, किसी भी आपत्कालीन व्यवस्था हेतु फायर ब्रिगेड को कण्ट्रोल रूम मे रखकर समय पड़ने पर आवश्यक्तानुसार उपयोग करने के लिए जरुरी संसाधन रखने हेतु निर्देशित किया गया हैं।

फ्लैग मार्च के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक श्री स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.), अनुविभागिय अधिकारी पुलिस (ग्रामीण) श्री अखिलेश कौशिक, उप पुलिस अधीक्षक श्री एस एस पैकरा, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री कामता सिंह दीवान, उप पुलिस अधीक्षक महालक्ष्मी कुलदीप, रक्षित निरीक्षक श्री जयराम चेरमाको, थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक धीरेन्द्र दुबे, थाना प्रभारी कोतवाली उप निरीक्षक रुपेश नारंग, थाना प्रभारी मणिपुर उप निरीक्षक सरफराज फ़िरदौशी, रीडर अजीत मिश्रा एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।