ज्योतिष

23 मार्च 2023 राशिफल : इस राशि वाले दूसरों के साथ नम्रता पूर्वक व्यवहार करें…इस राशि वालों को व्यापार में जबरदस्त मुनाफे की संभावना…और इस राशि वाले परिवार के सहयोग से कुछ अजीब कर पाएंगे,तथा…जाने आज का राशिफल

वर्तमान भारत । ज्योतिष ।

प्रस्तुति: गजाधर पैकरा

23 मार्च 2023 मेष राशिफल

आज का राशिफल बताना है कि इस राशि वाले अपने आप को पॉजिटिव सोच से ओतप्रोत रखें। कॉन्फिडेंस बनाए रखें। और दूसरों के साथ नम्रता पूर्वक व्यवहार करें। यदि पैसा निवेश करने की सोच रहे हैं तो शेयर मार्केट से दूर रहें। नुकसान हो सकता है। घर के लोगों को इमोशनली ब्लैकमेल ना करने दें। व्यवहार में दृढ़ बने रहें। जीवन साथी के साथ खटपट हो सकती है।

23 मार्च 2023 वृषभ राशिफल

आज का राशिफल बताता है कि आज का दिन ऑफिस से जल्दी घर जाने की कोशिश करें और परिवार के साथ समय बिताएं। पैसे के मामले में दिन अच्छा रहेगा। कहीं से पैसा आ भी सकता है। प्रेम संबंधी मामलों में कोई महत्वपूर्ण पहल हो सकती है। किसी बेकार के काम में दिन खराब करने से बेहतर है कि आप कुछ क्रिएटिव करें।

23 मार्च 2023 मिथुन राशिफल

आज का राशिफल बताता है कि इस राशि वाले का व्यापार में जबरदस्त मुनाफे की संभावना बन रहा है। कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है। विवाह योग्य युवाओं के लिए शादी के प्रस्ताव आ सकते हैं। शादीशुदा दंपति अपना जीवन हंसी मजाक और छेड़छाड़ में बिताएंगे। कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं।

23 मार्च 2023 कर्क राशिफल

आज का राशिफल बताता है कि किस राशि वाले को आगे बढ़ने के लिए जरूरी है कि आप कुछ नया सीखें। आपका दिमाग शार्प है और बुद्धि तीव्र है।आप आसानी से काफी कुछ नया सीख सकते हैं। आपको अचानक पैसे की जरूरत पड़ सकती है। दूसरों से उधार लेना पड़ सकता है। साझेदारी के बिजनेस में हाथ ना डालें। फायदे से ज्यादा नुकसान होने की संभावनाएं बन रही है। घरवालों को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे।

23 मार्च 2023 सिंह राशिफल

आज का राशिफल बताता है कि आज का दिन दोस्तों और परिजनों के नाम रहेगा। अकेले वक्त गुजारना चाहेंगे परंतु समय नहीं मिल पाएगा। बच्चों के साथ समय बिताना आपके लिए दिमाग रिफ्रेश करने जैसा रहेगा। आपका जीवनसाथी ऊर्जा और उत्साह से भरा रहेगा। आपके लिए उन्हें संतुष्ट करना काफी कठिन रहेगा। निराश ना हों। प्रयास करते रहें।

23 मार्च 2023 कन्या राशिफल

आज का राशिफल बताता है कि आज का दिन आप मनोरंजन और खेलकूद की गतिविधियों में बिताएंगे। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा नहीं रहेगा और फिजूल खर्च करना पड़ सकता है। पार्टनर पर बिना वजह शक ना करें अन्यथा रिश्तो में दरार आ सकती है। परिवार के सहयोग से कुछ बड़ा अजीब कर पाएंगे। जिस्मानी रिश्तो से ज्यादा आध्यात्मिक संबंध को महत्व दें।

23 मार्च 2023 तुला राशिफल

आज का राशिफल बताता है कि इस राशि वाले किसी भी चीज में पैसा निवेश ना करें। गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड के साथ गलत व्यवहार या क्रोध करने से बचें। रिश्ता टूट सकता है। घरवालों आपसे अपनी परेशानियां शेयर करना चाहेंगे। उनकी बातें सुने, समझें, और उन्हें सराहें। आप परिवार से अलग अकेले समय व्यतीत करना चाहेंगे, जो आपके लिए ठीक भी है।

23 मार्च 2023 वृश्चिक राशिफल

आज का राशिफल बताता है कि इस राशि वाले के पास काफी सारा खाली समय रहेगा। जिसे आप अपनी हाबी पूरी करने में लगा सकते हैं।किसी नए प्रोजेक्ट को स्टार्ट कर सकते हैं जो आपके साथ-साथ दूसरों को भी सपोर्ट देगा। वैवाहिक सुख प्राप्त होगा। आज की शाम आप किसी धार्मिक स्थान पर बिता सकते हैं।

23 मार्च 2023 धनु राशिफल

आज का राशिफल बताता है कि इस राशि वाले का काफी लंबे समय से कार्य कर रहे हैं जिसकी थकान दूर करना जरूरी हो चुका है। अपनी लाइफस्टाइल बदलें। सुकून के साथ रहना सीखें। कुछ नया क्रिएटिव करने का प्रयास करें। दूसरों से घुले-मिले। उनसे सबक लें। आप अपने सम्मोहक व्यक्तित्व और व्यवहार कुशलता से दूसरों का मन को मोह सकते हैं।

23 मार्च 2023 मकर राशिफल

आज का राशिफल बताता है कि इस राशि वाले का स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल रहेगा। घर में अचानक कोई बड़ा खर्चा करना पड़ सकता है। हालांकि इससे भविष्य में आपको कोई बड़ा लाभ दिलाएगा। कलिंग्स और बास के सहयोग के चलते आप अपने टारगेट समय से पहले ही पूर्ण कर लेंगे। जब भी मन निराश हो तो अपने पुराने अच्छे दिनों को याद करें। बेहतर अनुभव करेंगे।

23 मार्च 2023 कुंभ राशिफल

आज का राशिफल बताता है कि इस राशि वाले का लंबे समय से चली आ रही पैसे की तंगी दूर होगी। कहीं से अचानक धन प्राप्ति हो सकता है। गणेश जी की कृपा से सारे बिगड़े काम पूर्ण होंगे। केवल कठोर परिश्रम ना करें, स्मार्ट वर्क करें, इसी से आपके सारे बिगड़े काम बनेंगे। कोई तीसरा व्यक्ति आपकी रिलेशनशिप को खराब करने के लिए प्रयासरत रहेगा। उससे सदा सावधान रहें।

23 मार्च 2023 मीन राशिफल

आज का राशिफल बताता है कि इस राशि वाले आसानी से दूसरों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं। जीवन साथी के साथ रोमांटिक पलों का आनंद लेंगे। घर के किसी बड़े बुजुर्ग के कारण क्रोध करना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर भी आपको दूसरों की आलोचना झेलनी पड़ सकती है। सेहत का खास ध्यान रखें।

डिस्क्लेमर-:

यहां दी गई समस्त जानकारी सामान्य मान्यताओं एवं जानकारियों पर आधारित है. इसकी “वर्तमान भारत” पुष्टि नहीं करता है. इससे संबंधित ज्योतिषियों तथा विशेषज्ञों की सलाह लें।