रिसर्च : वैज्ञानिकों ने किया सही जवाब का दावा…जानते हैं क्या???पहले मुर्गी आई या अंडा…अब कन्फ्यूजन होगा दूर…
लेख: गजाधर पैकरा
अक्सर कई अवसरों पर बच्चों से यह पूछा जाता है कि पहले मुर्गी आई या अंडा??? लेकिन आज तक कोई इस सवाल का जवाब नहीं दे पाया है। अगर अंडा कहो तो पूछा जाता है कि तब अंडे को किसने पैदा किया? और मुर्गी कहो तो पूछा जाता है कि फिर मुर्गी कहां से पैदा हुई?
लेकिन अब इस सवाल का असली और सही जवाब वैज्ञानिकों ने ढूंढ निकालने का दावा किया है
इस बार इसका जवाब वैज्ञानिक तर्क के साथ दिया गया है।
पहले मुर्गी आई या अंडा?? इस सवाल के जवाब को ढूंढने के लिए यूनाइटेड किंग्डम के सेफील्ड और वारविक यूनिवर्सिटी के कई प्रोफ़ेसर्स ने इस पर शोध किया।
लंबे समय तक चले शोध के पश्चात रिसर्च ने इसका सही जवाब ढूंढ निकाला है। रिसर्च के अनुसार सबसे पहले इस दुनिया में मुर्गी आई थी। रिसर्च ने बताया कि दुनिया में अंडे से पहले मुर्गी आई थी। इसकी एक सबसे खास वजह है और इस वजह के बिना कभी अंडे पैदा हो ही नहीं सकते हैं।
रिसर्च में दावा किया गया है कि अंडे की खोल में ओवोक्लाईडिन नामक प्रोटीन पाया जाता है। इसके बिना अंडे की खोल बनेगी ही नहीं। और यह प्रोटीन सिर्फ और सिर्फ मुर्गी के गर्भाशय में बनता है। ऐसे में जब तक मुर्गी के गर्भाशय से यह प्रोटीन अंडे के निर्माण में यूज नहीं होगा। अंडा बनेगा ही नहीं।
इस तरह यह कंफर्म है कि दुनिया में अंडे से पहले मुर्गी आई। जब मुर्गी आई तब उसके गर्भाशय में ओवोक्लाइडिन बना और फिर यह प्रोटीन अंडे की खोल में पहुंचा। इससे यह तो कंफर्म हो गया कि अंडे से पहले दुनिया में मुर्गी आई थी।
इस रिसर्च की हेड वैज्ञानिक डॉ कोलिन फ्रीमैन ने कहा कि लंबे समय से यह सवाल था आखिर दुनिया में पहले क्या आया मुर्गी या अंडा??? लेकिन अब वैज्ञानिक सबूत के साथ इसका जवाब मिल गया है। दुनिया में अंडे से पहले मुर्गी आई थी। और उसके बाद उस मुर्गी के गर्भ के जरिए दुनिया में अंडा आया।