Latest:
Event More News

गर्मी के तपिश कारण स्कूलों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में भी तब्दीली…05 अप्रैल से 30 जून तक सुबह 7 से 11 बजे तक आंगनबाड़ी केंद्रों का समय हुआ परिवर्तन…पढ़ें पूरी खबर

गजाधर पैकरा की रिपोर्ट

रायपुर। वर्तमान भारत। छत्तीसगढ़ में गर्मी की तपिश के कारण तथा बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में केंद्रित रखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों की संचालन की अवधि में तब्दीली किया गया है।

05 अप्रैल से 30 जून तक अब आंगनबाड़ी केंद्र सुबह 7 से 11बजे तक खुलेंगे। आंगनबाड़ी केंद्र संचालन का समय अवधि 6 घंटे से घटाकर 4 घंटे का कर दिया गया है।

ग्रीष्मकालीन की समाप्ति के पश्चात 01जुलाई 2023 से आंगनबाड़ी केंद्र फिर से सुबह 9:30 से 3:30 बजे तक 6 घंटे संचालित होंगे।

इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार मंत्रालय से महिला एवं बाल विकास द्वारा 05 अप्रैल को सभी जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारियों, जिला कार्यक्रम अधिकारियों और सभी परियोजना अधिकारियों को यह आदेश जारी कर दिया गया है।