Latest:
Trending News

रहस्य : शांगरी – ला घाटी , जिसके रहस्य का पता रहस्य विज्ञान भी आज तक नहीं लगा पाया …… वहां जो भी गया लौटकर नहीं आया ……आइए जानते हैं इस घाटी के बारे मे ….

वर्तमान भारत

आज हम विज्ञान की खोजों और उपलब्धियों से चमत्कृत हैं। हर असंभव के लिए हम विज्ञान की ओर देखते हैं।मगर दुनिया में आज भी ऐसे कई रहस्य है जिसकी गुत्थी विज्ञान भी नहीं सुलझा सका है। ऐसे ही रहस्यों मेसे एक है – ” शांगरी – ला घाटी ” का रहस्य । शांगारी – ला घाटी के संबंध में ऐसा कहा जाता है कि वहां जो चला जाता है वह लौटकर नहीं आता।अरुणा शर्मा की किताब ” तिब्बत की रहस्यमय घाटी ” के अनुसार इस घाटी में काल का प्रभाव शून्य है और वहां मन , प्राण ,और विचार कि शक्ति एक खास सीमा तक बढ़ जाती है।युत्सुंग के मुताबिक वह खुद इस रहस्यमय घाटी में जा चुके हैं।उनके मुताबिक वहां न तो सूर्य का प्रकाश है और न ही चंद्रमा ,फिर भी वहां चारों तरफ एक रहस्यमय प्रकाश फैला रहता है। ऐसा माना जाता है कि यह घाटी यह घाटी अरुणाचल प्रदेश और तिब्बत के बीच मे कहीं है।तिब्बती भाषा की किताब “काल विज्ञान ” मे भी इस घाटी का जिक्र मिलता है । कई लोग इस जगह को धरती का आध्यात्मिक नियंत्रण केंद्र भी कहते हैं। इसके अलवा इसे सिद्धाश्रम भी कहा जाता है जिसका उल्लेख महाभारत से लेकर वाल्मीकि रामायण और वेदों मे भी मिलता है। चीन की सेना ने इस घाटी को ढूंढने की बहुत कोशिश की ,लेकिन वो भी इस जगह को नहीं ढूंढ सके। इस घाटी का पता लगाने की कोशिश में अब तक कई लोग गायब हो चुके हैं।